10 साल बाद जन्मे पोता-पोती, जुड़वा बच्चों को देख रो पड़े सास-ससुर, एक्ट्रेस की ननद के निकले आंसू
भोजपुरी एक्ट्रेस और पॉपुलर यूट्यूबर संभावना सेठ इस समय लाइफ के हैप्पी फेज में हैं. एक्ट्रेस शादी के 10 साल बाद जून 2026 में जुड़वा बच्चों की मां बनीं.
संभावना और उनके पति अविनाश ने सरोगेरी से बेटा और बेटी का वेलकम किया. मां बनने के लिए संभावना ने काफी मुश्किलें झेली थीं. उनके 7-8 IVF फेल हुए, मिसकैरेज हुए. लेकिन तमाम मुश्किलों के बाद एक्ट्रेस की सूनी गोद भर गई.
10 साल बाद दादा-दादी बनने पर संभावना की सास ने टेली मसाला संग बातचीत में कहा- मैं हर साल बप्पा से खुशी मांगती थी. एक बच्चे के लिए हम रो रहे थे और बप्पा ने हमें दो बच्चे दे दिए. दोनों बच्चे सोना लगते हैं.
संभावना के ससुर दादा बनने पर बोले- एक समय पर हमने बच्चे की उम्मीद ही छोड़ दी थी. संभावना और अविनाश भी IVF की कोशिश करते रहे. रिश्तेदार भी पूछते थे कि 10 साल हो गए हैं बच्चा कब होगा. हमने तो बप्पा के सामने सरेंडर कर दिया था. बप्पा ने हमें फल दिया.
वहीं, संभावना की सास बोलीं कि उन्होंने दादी बनने की उम्मीद नहीं छोड़ी थी. लेकिन जब संभावना की तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, तब उन्होंने उनसे कहा था कि वो पहले अपनी सेहत का ख्याल रखें.
बुआ बनने पर संभावना की ननद बोलीं- पिछले साल मैं बप्पा के सामने बहुत रोई थी. लेकिन इस बार बहुत शांति है. इस बार मैं रोना नहीं चाहती.
एक्ट्रेस की दूसरी ननद ने कहा- हमें लगा नहीं था कि हमें बुआ बनने की खुशी मिलेगी. बुआ बनने की खुशी पर बात करते हुए संभावना की दोनों ननंद काफी इमोशनल हो गईं. उनके आंसू छलक उठे.
संभावना के घर में दो बच्चों के आने से खुशियों का माहौल है. पूरा परिवार बच्चों संग अपने हर पल को यादगार बना रहे हैं.