प्लेन क्रैश करा रहे को-पायलट की डिटेल सीक्रेट रख रहीं एजेंसियां, अब तक ये 10 बातें चली हैं पता
दुबई से इजरायल जा रहे एक प्लेन में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कॉकपिट में एक को-पायलट अचानक हिंसक हो उठा और उसने पायलट पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया. पायलट के नियंत्रण खोते ही विमान हवा में अनियंत्रित होकर तेजी से नीचे गिरने लगा.
इस खौफनाक हादसे के दौरान महज 2 मिनट के भीतर विमान 17 हजार फीट नीचे आ गया. इस बीच, एजेंसियों ने अभी तक को-पायलट की ज्यादातर डिटेल सीक्रेट रखी हुई है. को-पायलट ओमान का नागरिक बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: चाकूबाजी में घायल बहादुर पायलट स्मित मच्छार की हेल्थ अब कैसी है, कहां चल रहा इलाज?
बता दें, इस घटना के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की जमकर तारीफ की है. इजरायली PM ने बताया कि विमान तेजी से नीचे जा रहा था. इसी दौरान यात्रियों और क्रू ने कॉकपिट में पहुंचकर हमलावर को काबू किया.


