भारत को शूटिंग में एक और सिल्वर... इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय निशानेबाज इलावेलिन वलारिवन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. 20 सितंबर (रविवार) को इलावेलिन वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में रजत पदक जीता. इलावेलिन एक समय गोल्ड मेडल की रेस में टॉप पर थीं, लेकिन आखिर पलों में उन्होंने म...

भारतीय निशानेबाज इलावेलिन वलारिवन ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. 20 सितंबर (रविवार) को इलावेलिन वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में रजत पदक जीता. इलावेलिन एक समय गोल्ड मेडल की रेस में टॉप पर थीं, लेकिन आखिर पलों में उन्होंने मोमेंटम गंवा दिया.

मेजबान देश जापान की हिनाता ताइची ने 253 अंकों के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता. जबकि इलावेनिल वलारिवन 252.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं. दोनों के बीच सिर्फ 0.6 अंक का अंतर रहा. साउथ कोरिया की ह्यो-जिन बान ने 230.4 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया.

इलावेनिल वलारिवन ने पूरे मुकाबले में शानदार निरंतरता दिखाई और लंबे समय तक गोल्ड की स्थिति में बनी हुई थीं. हालांकि, निर्णायक चरण में हिनाता ताइची ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल कर लिया.

टीम स्पर्धा में भी वलारिवन ने किया कमाल यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का शूटिंग में दूसरा और ओवरऑल भी दूसरा पदक है. साथ ही यह इलावेनिल वलारिवन का मौजूदा एशियन गेम्स में दूसरा पदक है. इससे पहले उन्होंने सोनम मस्कर और विदर्सा कोचलुम्कल विनोद के साथ महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी भारत को रजत पदक दिलाया था.

भारत की सोनम मस्कर ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल स्पर्धा में निराश किया और वो छठे स्थान पर रहीं. सोनम ने कुल 167 अंक बनाए. फाइनल में कुल 8 शूटर्स भाग ले रही थीं.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/asian-games/story/elavenil-valarivan-wins-silver-medal-women-10m-air-rifle-asian-games-2026-tspoa-dskc-2647867-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World