12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी
अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी कौन नहीं चाहता है. इस आस के साथ युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं. इस हफ्ते भी देश के अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कुछ पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं, तो कुछ पर शुरू होना बाकी है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो एक बार इन पदों के बारे में जरूर जान लें. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने हजारों रुपये की सैलरी मिलेगी, तो जान लीजिए इसे लेकर डिटेल.
पदों की संख्या- 7,299 पद का नाम- असिस्टेंट टीचर आवेदन की शुरुआत- 29 सितंबर, 2026 लास्ट डेट- 18 अक्टूबर , 2026 योग्यता- D.EI.Ed, B.Ed की डिग्री. एज लिमिट- 21 साल से 40 साल सिलेक्शन प्रोसेस- रिटन टेस्ट, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. सैलरी- 25,500 से लेकर 92,300 रुपये तक ऑफिशियल लिंक- jssc.jharkhand.gov.in
पदों की संख्या- 3,500 पद का नाम- ग्रेजुएट अप्रेंटिस आवेदन की शुरुआत- 1 अक्टूबर, 2026 लास्ट डेट- 17 अक्टूबर, 2026 योग्यता- ग्रेजुएशन की डिग्री. एज लिमिट- 20 साल से 28 साल सिलेक्शन प्रोसेस- मेरिट के आधार पर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा की नॉलेज. सैलरी- 16,650 रुपये प्रति माह ऑफिशियल लिंक- www.canarabank.bank.in
पदों की संख्या- 641 पद का नाम- पर्सनल असिस्टेंट समेत अन्य पर आवेदन की शुरुआत- 6 अक्टूबर, 2026 लास्ट डेट- 4 नवंबर, 2026 योग्यता- 10वीं पास, ग्रेजुएशन और टाइपिंग. एज लिमिट- 18 साल से 27 साल सिलेक्शन प्रोसेस- पद के मुताबिक, टियर-1 और2, टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट सैलरी- पे लेवल 3 से 8 तक ऑफिशियल लिंक- dsssb.delhi.gov.in नेवल डाकयार्ड
पदों की संख्या- 283 पद का नाम- अप्रेंटिस आवेदन की शुरुआत- 7 अक्टूबर, 2026 लास्ट डेट- 27 अक्टूबर, 2026 योग्यता- पद के मुताबिक 8वीं,10वीं पास के साथ ITI की डिग्री. एज लिमिट- न्यूनतम 18 साल अधिकतम कोई सीमा नहीं. सिलेक्शन प्रोसेस- रिटन एग्जाम,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम सैलरी- 6,800 से 9,600 रुपये ऑफिशियल लिंक- apprenticeshipregistration.com
