नेपाल में आए फ्लैश फ्लड से मरने वालों का आंकड़ा 1410 पहुंचा, 6100 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नेपाल में भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,410 हो गई और 6,100 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

नेपाल में भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,410 हो गई और 6,100 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के एवलांच से आए फ्लैश फ्लड ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया.

हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी बाढ़ का पानी नीचे की ओर ले गई, जिससे घर, गाड़ियां, सड़कें और पुल बह गए और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचा.

गुरुवार शाम को नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ में अब तक 1,410 लोगों की मौत हो चुकी है और 6,145 लोग अभी भी लापता हैं.

यह भी पढ़ें: नेपाल में पुल से महिला ने कुत्ते को नदी में फेंका, VIDEO वायरल... पुलिस ने शुरू की जांच

NDRRMA के अनुसार, चितवन जिले से 364, नवलपरासी पूर्व से 232, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 203 शव बरामद किए गए हैं. इसी तरह, रसुवा से 199, गोरखा से 78, धाडिंग से 72 और तनाहुं से 38 शव बरामद किए गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, काठमांडू के अस्पतालों में इलाज के दौरान बाढ़ के दो पीड़ितों की मौत हो गई. वहीं, अब तक बाढ़ प्रभावित इलाकों से 13,756 लोगों को बचाया गया है. इस बीच सुरक्षा कर्मियों की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में खोज और बचाव अभियान चला रही हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/nepal-flood-death-toll-bhotekoshi-avalanche-rescue-operation-ntc-amkr-dskc-2645306-2026-09-17?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World