15 हजार से सस्ते फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 5G की स्पीड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आज के समय में स्मार्टफोन काफी महंगे हो चुके हैं. शाओमी से लेकर सैमसंग तक अपने मोबाइल की कीमत में इजाफा कर चुकी हैं. (Photo: AI Genrated)

आज के समय में स्मार्टफोन काफी महंगे हो चुके हैं. शाओमी से लेकर सैमसंग तक अपने मोबाइल की कीमत में इजाफा कर चुकी हैं. (Photo: AI Genrated)

Amazon India और Flipkart पर सेल शुरू होने जा रही है. सेल के दौरान कई मोबाइल पर बंपर ऑफर मिलेगा. आज 15 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं. इसमें ढेरों नाम शामिल हैं.(Photo: Unsplash)

यहां सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 6000mAh बैटरी और डुअल रियर कैमरा दिया है. इसमें POCO, Realme जैसे कई नाम शामिल हैं. (Photo: Unsplash)

POCO C85x 5G हैंडसेट 14999 रुपये में लिस्ट है. इस मोबाइल में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है. इसमें 32MP का रियर कैमरा दिया है. Photo: Amazon

Realme Narzo 80 Lite की फ्लिपकार्ट पर कीमत 13,799 रुपये है. इसमें 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है. इसमें 6300mAh की बैटरी दी है. Realme Narzo 80 Lite में 4GB RAM और 64GB इंटरनल  मिलती है. इसमें रिंग फ्लैश लाइट दी गई है. (Photo: Realme)

BOLTT EVO भी फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में लिस्ट है. इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसके अंदर 6000mAh की बैटरी और 50MP का रियर कैमरा दिया है. इसमें 1TB तक का SD कार्ड लगाया जा सकता है. (Photo: Amazon)

Lava Bold N4 Pro 5G को Amazon India पर 15,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है. साथ ही इसमें 50MP का AI कैमरा दिया गया है. इसमें 6GB Ram और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. (Photo: Amazon)

iQOO Z10 Lite 5G को ऐमेजॉन पर 16 हजार रुपये में लिस्ट किया है, जो डिस्काउंट के बाद 15 हजार रुपये से कम हो सकती है. इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है और यह Dimensity 6300 5G प्रोसेसर के साथ आती है. (Photo: Amazon) 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/photo/smartphone-under-15000-realme-iqoo-poco-flipkart-amazon-ttecr-2659940-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy