15 लाख ने खरीदी ये 7-सीटर कार, देती है 26KM का माइलेज
भारतीय बाजार में मारुति की कारों का दबदबा है. मारुति सुजुकी अर्टिगा कंपनी की और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी बन गई है.
इस कार की 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स कंपनी ने बेच दी हैं. मार्च 2012 से अगस्त 2026 के बीच अर्टिगा की कुल 15,13,574 यूनिट्स बिकी हैं.
पिछले साढ़े 14 सालों में कंपनी ने 2.139 करोड़ पैसेंजर व्हीकल बेचे हैं. इसमें अर्टिगा की हिस्सेदारी 7 परसेंट है.
अर्टिगा एमपीवी मार्केट में मारुति सुजुकी की पहली सफल कार है. इस कार को कंपनी एरिना रिटेल चैनल से बेचती है. पिछले 8 सालों से ये कार बेस्ट सेलिंग एमपीवी है.
अर्टिगा पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही अवतार में आती है. मौजूदा वित्तवर्ष में भी ये मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली यूटिलिटी व्हीकल है.
इस साल के पांच महीनों में मारुति सुजुकी ने अर्टिगा की 95,646 यूनिट्स को बेच दिया है. पिछले साल के मुकाबले ये ग्रोथ 18 परसेंट की है.
मारुति सुजुकी 9 वेरिएंट्स में आती है. इस कार में 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो पेट्रोल और सीएनजी पर काम करता है.
इस कार की कीमत 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. ये कार कम खर्च में 7 सीटर कार चाहने वाले यूजर्स पर फोकस करती है.
पेट्रोल वेरिएंट में इस कार का क्लेम्ड माइलेज 20.3kpl है. जबकि सीएनजी पर ये कार 26.11 km/kg का माइलेज देती है.


