लंदन में दर्दनाक सड़क हादसा... 17 साल के नाबालिग की मौत, एक घायल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
साउथ-वेस्ट लंदन के साउथॉल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 17 साल के सिख किशोर रणबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. शनिवार तड़के हुए इस हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल भी हो गया जिसका इलाज जारी है.   मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के साउथॉल के साउथ रोड पर एक फ...

साउथ-वेस्ट लंदन के साउथॉल में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 17 साल के सिख किशोर रणबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. शनिवार तड़के हुए इस हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल भी हो गया जिसका इलाज जारी है.   मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के साउथॉल के साउथ रोड पर एक फोर्ड मस्टैंग कार का एक्सीडेंट हो गया. जानकारी मिलते ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस, लंदन एम्बुलेंस सर्विस और लंदन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी चला रहे 20 साल के सुखवीर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उस पर खतरनाक ड्राइविंग से मौत का कारण बनने, बिना इजाजत गाड़ी ले जाने, बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने और बिना बीमा के गाड़ी चलाने जैसी धाराओं में आरोप तय किए गए हैं.

आरोपी सुखवीर सिंह को सोमवार को लंदन की उक्सब्रिज मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. अदालत ने उसे हिरासत में भेज दिया है और अब उसकी अगली पेशी 19 अक्टूबर को ओल्ड बेली कोर्ट में होगी.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया, 'पैरामेडिक्स टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद कार में सवार 17 साल के यात्री रणबीर सिंह की मौके पर ही दुखद मौत हो गई. उनके परिजनों को बता दिया गया है और विशेषज्ञ अधिकारी लगातार उनकी मदद कर रहे हैं.'

पुलिस ने आगे बताया कि कार में सवार एक और यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस की सीरियस कोलिजन इन्वेस्टिगेशन यूनिट के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर फियाज जंजुआ ने कहा, 'ये एक बेहद दुखद घटना है जिसमें एक युवा ने अपनी जान गंवा दी और दूसरा बुरी तरह घायल है. हमारी संवेदनाएं रणबीर के परिवार के साथ हैं.'

यह भी पढ़ें: दोस्त को अपनी गाड़ी दी, उसका एक्सीडेंट हो गया... तो क्या आप पर केस हो सकता है?

उन्होंने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज होने के बावजूद जांच जारी है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी के पास घटना, कार की गति या उस इलाके के सीसीटीवी, डोरबेल, मोबाइल या डैशकैम रिकॉर्डिंग हों, तो वो तुरंत पुलिस से संपर्क करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/southall-london-road-accident-17-year-old-teen-dead-one-injured-arrested-ntc-drmt-dskc-2649474-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World