18 बार प्रेग्नेंट हुई महिला, डॉक्टर भी हैरान, महिला ने बताई अपनी अजीब कहानी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आमतौर पर जब किसी महिला के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आती है, तो परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है. लेकिन अफ्रीका की एक महिला से जुड़ा एक दावा इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक महिला 18 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है और उ...

आमतौर पर जब किसी महिला के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आती है, तो परिवार में खुशी का माहौल बन जाता है. लेकिन अफ्रीका की एक महिला से जुड़ा एक दावा इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है. सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक महिला 18 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है और उसे बार-बार प्रेग्नेंट होने की इच्छा होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, अफ्रीका की रहने वाली एक महिला के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह अब तक 18 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है.

@GhanaTalksRadio के मुताबिक, महिला ने खुद डॉक्टर को अपनी परेशानी के बारे में बताया.  कैरेन बताती हैं कि जब वह प्रेग्नेंट नहीं होतीं तो उन्हें घबराहट और डिप्रेशन हो जाता है. वीडियो में उन्होंने कहा कि मेडिकल साइंस में प्रेग्नेंट रहने की लत को कोई आधिकारिक बीमारी या डायग्नोसिस नहीं माना गया है.

प्रेग्नेंट न होने पर बेचैनी क्यों हो सकती है? कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म का अनुभव बहुत अच्छा लग सकता है. बच्चे के जन्म के बाद परिवार और समाज से मिलने वाला प्यार भी उन्हें इमोशनल रूप से अच्छा महसूस करा सकता है. ऐसे में दोबारा बच्चा पैदा करने की इच्छा होना संभव है. लेकिन अगर किसी व्यक्ति को किसी व्यवहार को रोकने में परेशानी हो, उसकी वजह से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही हो या वह लगातार परेशान महसूस करता हो, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करना मददगार हो सकता है.

बार-बार प्रेग्नेंसी से शरीर पर क्या असर पड़ सकता है? प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई बदलाव होते हैं. बार-बार प्रेग्नेंट होने पर शारीरिक दबाव पड़ सकता है. हर महिला की स्थिति अलग होती है, इसलिए इसके प्रभाव भी अलग हो सकते हैं. इसी वजह से प्रेग्नेंसी की योजना बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण होता है. डॉक्टर महिला की उम्र, स्वास्थ्य, पिछली गर्भावस्थाओं और अन्य जरूरी बातों को ध्यान में रखकर सही सलाह दे सकते हैं.

ज्यादा बच्चों का जन्म कुछ देशों में सामान्य क्यों है? अफ्रीका के कुछ देशों में बड़े परिवार आम बात हैं. इसके पीछे कई सामाजिक और आर्थिक कारण हो सकते हैं. कुछ जगहों पर परिवार में ज्यादा बच्चों को पारंपरिक रूप से अच्छा माना जाता है. वहीं कुछ परिवारों में खेती, कामकाज या परिवार की जरूरतों के कारण भी ज्यादा बच्चे होते हैं. 

नोट: यह खबर वायरल हो रहे पोस्ट और वीडियो के आधार पर लिखी गई है. Aajtak.in इस खबर की पुष्टि नहीं करता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/pregnancy-addiction-18-times-pregnant-african-woman-rttw-dskc-2641840-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World