ट्रंप के बेटे की शादी में रूसी अरबपति ने लगाया पैसा, पुतिन के करीबी ने दी 2 रात की ग्रैंड पार्टी, मचा बवाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी के बाद बहामास में हुए जश्न की फंडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ट्रंप ने बताया कि जश्न की दो रातों का खर्च आंशिक रूप से उमर क्रेमलेव ने उठाया था. क्रेमलेव के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी संबंध बताए जाते हैं. इ...

डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी के बाद बहामास में हुए जश्न की फंडिंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ट्रंप जूनियर की पत्नी बेटिना ट्रंप ने बताया कि जश्न की दो रातों का खर्च आंशिक रूप से उमर क्रेमलेव ने उठाया था. क्रेमलेव के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी संबंध बताए जाते हैं. इंस्टाग्राम पर दंपति की ओर से किए गए एक पोस्ट में बेटिना ने क्रेमलेव को अपना प्रिय मित्र बताया और कहा कि उन्होंने शादी के बाद उनके लिए दो शानदार रातों के जश्न की मेजबानी की थी.

उनका यह बयान प्रोपब्लिका की एक रिपोर्ट के बाद आया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की बहामास में हुई शादी के जश्न का बड़ा हिस्सा क्रेमलेव ने फंड किया था. वह एक रूसी अरबपति हैं और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रमुख हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, क्रेमलेव ने शादी से जुड़े सैकड़ों हजार डॉलर के खर्च का भुगतान किया था. इसमें तीन दिन के कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल किए गए दो निजी आइलैंड में से एक का किराया और आतिशबाजी का खर्च भी शामिल था.

इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटिना ट्रंप ने कहा कि यह एक दोस्त की ओर से शादी का  तोहफा था, जिसके लिए वे पहले भी और अब भी बेहद आभारी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी और ट्रंप जूनियर की शादी एक निजी समारोह में हुई थी, जिसमें सिर्फ उनका परिवार मौजूद था.

बेटिना ने कहा कि सप्ताहांत का जश्न पहले से ही दोस्तों के साथ मस्ती भरे वीकेंड के तौर पर तय किया गया था और इसे कभी उनकी शादी का वीकेंड बनाने की योजना नहीं थी. पोस्ट के मुताबिक, जब उनकी शादी की पहले के प्लान बदले गए, तो उन्होंने तय किया कि उससे पहले ही शादी कर ली जाए और पहले से तय वीकेंड में न्यूली वेडिंग के तौर पर शामिल हुआ जाए.

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसी की निजी और खुशी की बात को सिर्फ इसलिए राजनीतिक या संदिग्ध रूप दिया जा सकता है, क्योंकि वह व्यक्ति कौन है या कहां से आता है. उन्होंने कहा कि दोस्ती के पीछे राजनीतिक मकसद होना जरूरी नहीं है और उदारता का मतलब यह नहीं कि उसके पीछे कोई एजेंडा हो. उन्होंने कहा कि कभी-कभी शादी का तोहफा सिर्फ शादी का तोहफा होता है.

यह खुलासा ऐसे समय हुआ है, जब रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद युद्ध जारी है और अमेरिकी राष्ट्रपति रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौता कराने के अपने वादे को पूरा नहीं कर पाए हैं. इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के मुताबिक, क्रेमलेव को हाल ही में पुतिन के ऑर्डर ऑफ फ्रेंडशिप से सम्मानित किया गया था. प्रोपब्लिका ने चीनी सरकारी मीडिया का हवाला देते हुए यह भी कहा था कि वह रूसी प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के तौर पर पुतिन के साथ चीन गए थे.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/russian-billionaire-umar-kremlev-funded-trump-jr-bahamas-party-ntc-apdy-dskc-2643224-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World