बिन शादी मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, अनजान डोनर के साथ 2 IVF कराए, फिर CAA प्रोटेस्ट ने बदली किस्मत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दिखाई दे रही हैं. शो में स्वरा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बिना किसी फिल्टर बात कर रही हैं. स्वरा ने शो में अब मां बनने पर बात की. उन्होंने कहा कि वो शादी से पहले ही मां बनना चाहती थीं. आखिर क्यों?...

बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में दिखाई दे रही हैं. शो में स्वरा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बिना किसी फिल्टर बात कर रही हैं. स्वरा ने शो में अब मां बनने पर बात की. उन्होंने कहा कि वो शादी से पहले ही मां बनना चाहती थीं. आखिर क्यों? चलिए बताते हैं...

'राइज एंड फॉल' में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि एक समय पर उन्हें लगा था कि उनकी कभी शादी नहीं होगा. लेकिन वो मां बनना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने अपने पेरेंट्स से मां बनने को लेकर बात की थी. मां बनने के लिए उन्होंने IVF का सहारा लिया था. 

स्वरा बोलीं- मैं आईवीएफ (IVF) करवाने के लिए तैयार थी और मैंने अपने माता-पिता को भी मना लिया था. मुझे लगा था कि मेरी शादी तो होने से रही, अब मैं आईवीएफ से ही बच्चा करूंगी. 

स्वरा ने बताया कि उनके पेरेंट्स ने उनके फैसले को सपोर्ट किया था. लेकिन पेरेंट्स ने उन्हें ये भी बताया था कि अकेले बच्चा पालना कितना मुश्किल होता है. इस बारे में एक्ट्रेस बोलीं- बेचारे मेरे पैरेंट्स यार, बहुत प्यारे लोग हैं. वो मुझसे कह रहे थे कि 'सुनो, यह बहुत चैलेंजिंग होगा... लेकिन अगर तुम यही चाहती हो, तो ठीक है.' 

एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि बच्चा पैदा करने के लिए उन्होंने शादी से पहले दो बार IVF कराया था. एक्ट्रेस बोलीं- मैं बच्चा और परिवार दोनों चाहती थी. मैंने अनजान डोनर की मदद से दो राउंड्स IVF के कराए थे, लेकिन वो हुए नहीं. 

मगर तकदीर को कुछ और ही मंजूर था. CAA प्रोटेस्ट के दौरान स्वरा की मुलाकात फहाद से हुई. वहां से शुरू हुई दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई. इसके बाद फरवरी 2023 में दोनों ने मुंबई में अपनी शादी रजिस्टर करवाई. फिर बाद में परिवार और दोस्तों के साथ शादी का जश्न मनाया. शादी के 9 महीने बाद सितंबर 2023 में कपल ने बेटी को वेलकम किया था.   

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/swara-bhasker-attempted-2-ivf-before-marriage-to-become-mother-surrogacy-parents-reaction-tmovf-dskc-2655948-2026-09-29?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World