'2027 में सरकार बनी तो मंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा', कौशांबी में बोले SP के नेता इंद्रजीत सरोज
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सिराथू में समाजवादी पार्टी के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मंत्री बनने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब वह पार्टी के बुरे दिनों के साथी रहे हैं तो बड़े मंत्री भी वही बनेंगे.
वीडियो में इंद्रजीत सरोज कार्यकर्ताओं की मजबूती और जिले के विकास की बात करते हुए भी नजर आ रहे हैं. इसी दौरान वह जेसीबी, डंपर और बालू को लेकर टिप्पणी करते सुनाई देते हैं. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
दरअसल, 17 सितंबर को सिराथू तहसील क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. उनके साथ उनके बेटे और सांसद पुष्पेंद्र सरोज समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधित करते हुए इंद्रजीत सरोज ने 2027 में सपा की सरकार बनने की स्थिति में मंत्री बनने को लेकर बात कही. वायरल वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर 2027 में सरकार बनी तो उन्हें मंत्री बनने से कोई नहीं रोक पाएगा.
उन्होंने कहा, "जब हम बुरे दिनों के साथी हैं तो बड़े मंत्री हम ही बनेंगे. काम करेंगे, कल आपको नौकरियां मिलेंगी. इस जिले का विकास होगा."
इसके बाद इंद्रजीत सरोज जेसीबी, डंपर और बालू को लेकर भी टिप्पणी करते सुनाई देते हैं. वायरल वीडियो में वह कहते हैं, "जेसीबी वाले, डंपर वाले, खूब बालू वाले, खोद-खोदकर बेचो लगातार..." इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं की मजबूती को अपनी मजबूती से जोड़ते हुए कहा, "कार्यकर्ता मजबूत रहेगा तो हम भी मजबूत रहेंगे."
इंद्रजीत सरोज के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. हालांकि वायरल वीडियो में सुनाई दे रहे बयान को कार्यक्रम के दौरान मंच से दिए गए संबोधन के हिस्से के तौर पर साझा किया जा रहा है.
सपा के बूथ स्तरीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच इंद्रजीत सरोज ने 2027 में पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में मंत्री पद को लेकर अपनी बात रखी. साथ ही उन्होंने रोजगार, जिले के विकास और संगठन को मजबूत करने का जिक्र किया.
इस पूरे मामले में फिलहाल चर्चा का केंद्र उनका वायरल वीडियो है, जिसमें मंत्री बनने की बात के साथ जेसीबी, डंपर और बालू को लेकर की गई टिप्पणी भी सुनाई दे रही है.


