ये बड़ी वजह... ₹3.47 लाख का हो जाएगा सोना, जेफरीज का अनुमान!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी शुरू हो चुकी है. इस बीच, Jefferies के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड (Chris Wood) ने सोने को लेकर बड़ा टारगेट दे दिया है. उनका कहना है कि यहां से सोना डबल कीमत पर जा सकता है.  (Photo: AP)

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी शुरू हो चुकी है. इस बीच, Jefferies के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड (Chris Wood) ने सोने को लेकर बड़ा टारगेट दे दिया है. उनका कहना है कि यहां से सोना डबल कीमत पर जा सकता है.  (Photo: AP)

क्रिस वुड के मुताबिक, सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है. मौजूदा स्‍तर से देखा जाए तो यह 130 फीसदी की तेजी है. सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने की कोशिश से डॉलर कमजोर हो सकता है, जिसका फायदा गोल्‍ड को मिल सकता है. (Photo: PTI) 

भारत में कितना हो जाएगा सोने का भाव?  अभी सोना करीब 4,349 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है और अगर सोना 10,000 डॉलर तक पहुंचता है, तो इसमें करीब 130% का उछाल आएगा. इसका मतलब है कि गोल्‍ड अभी के स्‍तर से करीब 2.3 गुना चढ़ेगा. ऐसे में भारत के एमसीएक्‍स के अनुसार देखा जाए तो यहां सोने का रेट ₹1.51 लाख प्रति 10 ग्राम है. अगर ये उछाल आती है तो MCX पर सोना करीब 3.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. (Photo: AP)

डॉलर के कमजोर होने की संभावना  वुड का कहना है कि बाजार को जल्‍द ही समझ में आ जाएगा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के पास ब्याज दरों को बहुत ज्यादा बढ़ाने की क्षमता नहीं है. उनके मुताबिक, अमेरिका का राजकोषीय घाटा इतना ज्यादा है कि देश के लिए ऊंची बॉन्ड यील्ड को संभालना मुश्किल होगा. ऐसे में अमेरिकी बॉन्‍ड यील्‍ड को दबाने की कोशिश हो सकती है. जिससे डॉलर कमजोर होगा. (Photo: AP)

डॉलर कमजोर हुआ तो सोने को फायदा  एक्‍सपट्र्स ने कहा कि अगर डॉलर में गिरावट आती है तो सोने की कीमतें तेजी से बढ़ सकती है. इतना ही नहीं डॉलर के लंबे समय तक कमजोर होने पर भारत को ही फायदा ज्‍यादा होगा, क्‍योंकि भारतीय परिवारों के पास बहुत ज्‍यादा सोना है. (Photo: AP)

सोने-चांदी का भाव एमसीएक्‍स पर शुक्रवार को 10 ग्राम सोने का भाव 516 रुपये चढ़कर 153497 रुपये पर पहुंच गया था. वहीं चांदी की कीमत 2565 रुपये चढ़कर 240770 रुपये पर कारोबार कर रही थी. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Original Source
https://www.aajtak.in/business/news/photo/jefferies-gold-target-over-3-lakhs-after-fed-rate-cut-tutd-2645652-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World