30 गेंद में शतक...11 छक्के और फिर खुशी से मुस्कुरा पड़े गंभीर, दिल्ली में अभिषेक शर्मा का गदर, तूफान में उड़ा अफगानिस्तान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की. 

भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के मैदान पर धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की. 

अभिषेक शर्मा की इस पारी को देखकर टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भी मुस्कुराते हुए नजर आए. गौतम गंभीर को आमतौर पर बेहद कम ही मुस्कुराते हुए देखा जाता है. लेकिन अभिषेक की इस पारी ने गंभीर को भी स्माइल करने पर मजबूर कर दिया.

अभिषेक शर्मा ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. शतक पूरा करने के बाद अभिषेक का जश्न मनाने का तरीका भी एकदम अलग था. वे मैदान पर पालथी मारकर बैठ गए, घुटनों पर हाथ रखे और आंखें बंद करके "ओम नमः शिवाय" का जाप करते हुए योग पोज दिया. इसी दौरान कैमरा कोच गौतम गंभीर की तरफ गया जो मुस्कुराते हुए नजर आए.

STAY HUMBLE EH 🧘 100* of 30 balls 🔥 Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode 📲#AFGvIND pic.twitter.com/Y04lGfoe0n

अपनी इस तूफानी पारी में अभिषेक ने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. अभिषेक ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जिसे अब अभिषेक ने 30 गेंदों में बनाकर इतिहास रच दिया है.

पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में अभिषेक ने अकेले 22 गेंदों पर 76 रन कूट दिए. ये मेंस टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के अंदर किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं. अभिषेक की पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैन्स भी लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं.

अभिषेक की ये जादुई पारी तब खत्म हुई जब वे राशिद खान की गेंद पर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को कैच दे बैठे. हालांकि अभिषेक को लगा था कि गेंद उनके बल्ले से नहीं लगी है, लेकिन जब अफगानिस्तान ने रिव्यू लिया तो साफ हो गया कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई थी.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/gautam-gambhir-smiles-emotionally-abhishek-sharma-fastest-t20i-hundred-record-aksp-dskc-2645308-2026-09-17?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy