35 मिनट की देरी पड़ी भारी, Air India के पायलट समेत 8 क्रू मेंबर 3 महीने के लिए सस्पेंड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एअर इंडिया एक्सप्रेस के आठ क्रू मेंबर को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें चार पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर शामिल हैं. मामला 2 अगस्त 2026 का है, जब दुबई से अमृतसर पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू ने जरूरी पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट तय समय के बाद ...

एअर इंडिया एक्सप्रेस के आठ क्रू मेंबर को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इनमें चार पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर शामिल हैं. मामला 2 अगस्त 2026 का है, जब दुबई से अमृतसर पहुंची एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट के क्रू ने जरूरी पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट तय समय के बाद कराया.

एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट AX-192 सुबह 9:50 बजे अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची थी. डीजीसीए के नियमों के मुताबिक, इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट करने वाले भारतीय एयरलाइंस के क्रू को भारत में लैंडिंग के दो घंटे के अंदर पोस्ट-फ्लाइट अल्कोहल टेस्ट कराना जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ी चूक! बिना जांच देश से निकले 3 विदेशी... Air India को शो-कॉज नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई बैठक

लेकिन इस फ्लाइट के आठ क्रू मेंबर दो घंटे 35 मिनट बाद टेस्ट के लिए पहुंचे. यानी तय समय से 35 मिनट की देरी हुई. एयरलाइन के नियमों के मुताबिक, सभी क्रू मेंबर का टेस्ट कराया गया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई. इसके बावजूद तय समय सीमा का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई.

सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के लैंड करने के बाद एक क्रू मेंबर की तबीयत खराब हो गई थी. इसके बाद सभी क्रू मेंबर जरूरी पोस्ट-अराइवल औपचारिकताएं पूरी करके अपने तय होटल चले गए. बाद में वे टेस्ट कराने के लिए एयरपोर्ट लौटे. हालांकि, जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तब फ्लाइट लैंड होने के दो घंटे 35 मिनट हो चुके थे. इस वजह से डीजीसीए के तय दो घंटे के नियम का पालन नहीं हो सका.

यह भी पढ़ें: नशे में विमान उड़ा रहा था पायलट... फुकेट-दिल्ली Air India विमान हादसे की सामने आई रिपोर्ट

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इस मामले की जानकारी डीजीसीए को दी. सूत्रों के मुताबिक, नियमों के तहत एयरलाइन ने सभी आठ क्रू मेंबर को तुरंत ड्यूटी से हटा दिया और तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया. इस मामले में चार पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर शामिल हैं. फिलहाल इन आठों क्रू मेंबर की पहचान और उनसे जुड़ी दूसरी जानकारी सामने नहीं आई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/air-india-express-crew-suspension-breath-test-delay-ntc-mnrd-smsr-2645441-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy