5.1mm पतला और 11,600mAh बैटरी, Samsung का नया Galaxy Tab S12 Ultra हुआ लॉन्च
सैमसंग ने अपनी नई फ्लैगशिप टैबलेट सीरीज Galaxy Tab S12 को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बार दो मॉडल पेश किए हैं - Galaxy Tab S12 Ultra और Galaxy Tab S12+. दोनों टैबलेट को सिर्फ बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस के तौर पर नहीं, बल्कि लैपटॉप जैसे काम, क्रिएटिविटी और AI इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है.
सबसे खास बात यह है कि Galaxy Tab S12 Ultra सिर्फ 5.1mm पतला है, लेकिन इसके अंदर 11,600mAh की बड़ी बैटरी और MediaTek का नया 3nm Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं Tab S12+ में 12.6-inch AMOLED डिस्प्ले और 10,600mAh की बैटरी मिलती है.
Galaxy Tab S12+ की शुरुआती कीमत ₹1,29,999 है, जबकि Galaxy Tab S12 Ultra की शुरुआती कीमत ₹1,49,999 रखी गई है. भारत में दोनों मॉडल Wi-Fi और 5G कनेक्टिविटी के साथ उपलब्ध होंगे. 5G और ज्यादा स्टोरेज वाला Ultra मॉडल ₹1,84,999 तक जाता है.
भारत में बिक्री 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. ग्राहक इन्हें Samsung के ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव स्टोर्स, पार्टनर स्टोर्स और चुनिंदा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकेंगे. सैमसंग ने दोनों टैबलेट को Gray और Silver कलर में पेश किया है.
Galaxy Tab S12 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. टैबलेट की मोटाई सिर्फ 5.1mm है और Wi-Fi मॉडल का वजन करीब 692 ग्राम है. इसके बावजूद इसमें 11,600mAh की बैटरी दी गई है.
सैमसंग के मुताबिक Ultra एक चार्ज में 23 घंटे तक चल सकता है. Tab S12+ में 10,600mAh की बैटरी है और कंपनी 21 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है. दोनों टैबलेट 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और कंपनी के मुताबिक करीब 95 मिनट में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो सकते हैं.
Galaxy Tab S12 Ultra में 14.6-inch Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोल्यूशन 2960 x 1848 पिक्सल है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसमें 12GB रैम दिया गया है.
यह भी पढ़ें: iPhone 17 पर मिलेगा 20 हजार का डिस्काउंट! Flipkart Big Billon Days सेल में कई मॉडल्स मिलेंगे सस्ते
दूसरी तरफ Tab S12+ में 12.6-inch Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1752 पिक्सल है. दोनों स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,600 nits तक है. सैमसंग ने इसमें विजन बूस्टर भी दिया है, जो आसपास की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन को एडजस्ट करता है.
यानी टैबलेट पर फिल्म देखने से लेकर फोटो एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग और डॉक्यूमेंट पर काम करने तक के लिए Samsung ने बड़ी स्क्रीन को मुख्य फोकस बनाया है.
Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज को AI के साथ काफी आगे ले गया है. दोनों टैबलेट Android 17 और One UI 9 पर चलते हैं और इनमें Galaxy AI के कई फीचर्स दिए गए हैं.
सैमसंग ब्राउजर अब खुले हुए वेब पेज और टैब को समझकर जानकारी का सार निकाल सकता है. यूजर पुराने खुले पेज से भी जरूरी जानकारी खोज सकता है. इसके अलावा नोट्स को व्यवस्थित करने और उन्हें समराइज करने जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में Pixel 10a पर बंपर छूट! कीमत देख चौंक जाएंगे
सैमसंग ने मल्टीटास्किंग पर भी फोकस किया है. बड़ी स्क्रीन पर एक साथ कई काम किए जा सकते हैं, जिससे कंपनी इसे पढ़ाई और ऑफिस वर्क के लिए भी इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है.
Galaxy Tab S12 सीरीज की एक बड़ी खासियत Adobe Photoshop है. सैससंग के मुताबिक Galaxy Tab S12 सीरीज पहला एंड्रॉयड टैबलेट है जिसमें Adobe Photoshop पहले से इंस्टॉल मिलेगा.
Photoshop में S Pen का इस्तेमाल किया जा सकता है और AI फीचर्स जैसे जेनेरेटिव फिल और इमेज टु वीडियो भी दिए गए हैं. Samsung Galaxy Tab S12 यूजर्स को फोटोशॉप का चार महीने का प्रीमियम प्लान भी मिल रहा है.
दोनों टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है. यह 3nm प्रोसेस पर बना फ्लैगशिप चिप है. सैसमंग का दावा है कि Galaxy Tab S11 Ultra की तुलना में नए प्रोसेसर में NPU प्रोसेसिंग 61 फीसदी तक तेज, CPU परफॉर्मेंस 19 फीसदी तक बेहतर और GPU परफॉर्मेंस 17 फीसदी तक बेहतर है. कंपनी ने लंबे समय तक भारी काम करने के दौरान हीट को कंट्रोल करने के लिए नया 3D वेपर चैंबर भी दिया है. इसका फायदा वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग, गेमिंग और AI आधारित कामों में देखने को मिल सकता है.
Samsung ने S Pen को अलग से बेचने के बजाय दोनों टैबलेट के साथ बॉक्स में दिया है. इससे नोट्स बनाने, ड्रॉइंग करने और फोटो एडिटिंग जैसे काम सीधे टैबलेट पर किए जा सकते हैं. दोनों टैबलेट में IP68 रेटिंग भी है, यानी इन्हें पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है.
Galaxy Tab S12 Ultra में पीछे 13MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. फ्रंट में 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. Galaxy Tab S12+ में 13MP का रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है. दोनों मॉडल में वीडियो कॉलिंग और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए कैमरा दिया गया है.
Galaxy Tab S12 Ultra के ग्लोबल मॉडल में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प है. माइक्रोSD कार्ड से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. हालांकि भारत में उपलब्ध कॉन्फिगरेशन ग्लोबल लाइनअप से अलग हैं और यहां 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB विकल्प लिस्ट किए गए हैं.
