5 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार, कमरे तक नहीं मिले... भारतीय शतरंज टीम हुई परेशान, छलका दर्द

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
2026 फ‍िडे चेस ओलंप‍ियाड 2026 शुरू होने से ठीक पहले डिफेंडिंग चैम्प‍ियन भारतीय शतरंज टीम को उज्बेकिस्तान में एक मुश्किल स्थिति से गुजरना पड़ा. डी गुकेश समेत भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को समरकंद पहुंचने के बाद करीब पांच घंटे तक अपने कमरों का इंतजार करना पड़ा.

2026 फ‍िडे चेस ओलंप‍ियाड 2026 शुरू होने से ठीक पहले डिफेंडिंग चैम्प‍ियन भारतीय शतरंज टीम को उज्बेकिस्तान में एक मुश्किल स्थिति से गुजरना पड़ा. डी गुकेश समेत भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को समरकंद पहुंचने के बाद करीब पांच घंटे तक अपने कमरों का इंतजार करना पड़ा.

टीम के नॉन-प्लेइंग कप्तान और ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन ने सोशल मीडिया पर इस स्थिति को लेकर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने बताया कि टीम के समरकंद एयरपोर्ट पहुंचने के पांच घंटे बाद भी खिलाड़ियों को कमरे अलॉट नहीं किए गए थे और यह भी स्पष्ट नहीं था कि उन्हें कमरे कब मिलेंगे.

श्रीनाथ नारायणन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि ओलंप‍ियाड में भारतीय टीम का अनुभव अच्छा नहीं रहा. श्रीनाथ के मुताबिक टीम के समरकंद एयरपोर्ट पहुंचने के पांच घंटे बाद भी कमरों का आवंटन नहीं हुआ था. उन्होंने आगे लिखा कि टीम को यह तक स्पष्ट नहीं किया गया है कि कमरों का आवंटन कब किया जाएगा.

विदित ने भी जताई नाराजगी भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने भी इस स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने समरकंद में टीम के अनुभव को लेकर लिखा- समरकंद, उज्बेकिस्तान ओलंपियाड की पहली छाप बहुत खराब है. अभी भी इंतजार कर रहे हैं.

Very poor first impressions of the Samarkand, Uzbekistan Olympiad 2026. Still waiting…. https://t.co/bODIqvnlJ0

गोल्ड बचाने उतरेगा भारत भारतीय टीम के लिए यह शतरंज ओलंपियाड बेहद अहम है. भारत पिछली बार के चैम्प‍ियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतर रहा है. 2024 बुडापेस्ट चेस ओलंप‍ियाड में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था. इस बार भी भारत ने दोनों वर्गों में बेहद मजबूत टीमें उतारी हैं. पुरुष टीम की अगुवाई दुनिया के मौजूदा शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल डी गुकेश कर रहे हैं. उनके अलावा अर्जुन एरिगैसी, आर. प्रज्ञानानंदा, निहाल सरीन और विदित गुजराती टीम का हिस्सा हैं. वहीं महिला टीम में कोनेरू हम्पी, आर. वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और साविता श्री बी शामिल हैं.

400 टीमें, बनेगा नया रिकॉर्ड चेस ओलंप‍ियाड को शतरंज की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टीम इवेंअ माना जाता है. 2026 सेशल की शुरुआत 15 सितंबर को उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जबकि इसके बाद क्लासिकल शतरंज के 11 राउंड खेले जाएंगे. इस बार टूर्नामेंट में भागीदारी के लिहाज से भी नया रिकॉर्ड बनने जा रहा है. ओपन और महिला वर्ग को मिलाकर कुल 400 टीमों ने एंट्री की है. इनमें 208 टीमें ओपन सेक्शन में और  192 टीमें महिला सेक्शन में हैं.  यह संख्या 2024 बुडापेस्ट ओलंपियाड के 380 टीमों के पिछले रिकॉर्ड से ज्यादा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/news/story/chess-olympiad-2026-gukesh-india-team-accommodation-chaos-samarkand-tspok-dskc-2643297-2026-09-15?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business