526KM रेंज, धांसू लुक, EV अवतार आते ही 466% बढ़ी इस कार की सेल्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
किआ इंडिया के लिए बीता अगस्त शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने कुल 29,042 पैसेंजर व्हीकल अपनी फैक्टरी से डिस्पैच की हैं. 

किआ इंडिया के लिए बीता अगस्त शानदार रहा है. इस महीने कंपनी ने कुल 29,042 पैसेंजर व्हीकल अपनी फैक्टरी से डिस्पैच की हैं. 

पिछले साल अगस्त के मुकाबले इस साल ब्रांड की सेल में 48 परसेंट का इजाफा हुआ है. भारत में एंट्री के बाद से ये कंपनी का बेस्ट अगस्त रहा है. 

इस महीने कंपनी की सिरॉस एसयूवी की सेल में तेजी आई है. जहां इस कार की सेल 1000 यूनिट्स से कम रह रही थी, अगस्त में इसमें इजाफा हुआ है. 

पिछले साल फरवरी में लॉन्च हुई ये एसयूवी लोगों को खास पसंद नहीं आई. हालांकि, कंपनी ने जुलाई 2026 में इसका ईवी वर्जन लॉन्च किया है. 

ईवी अवतार के लॉन्च होते ही इसकी सेल में तेजी आई है. इस कार की 1,742 यूनिट्स अगस्त में बिकी हैं. ये इसकी सबसे ज्यादा मंथली सेल है. 

पिछले साल अगस्त में इस कार की सिर्फ 308 यूनिट्स बिकी थी. यानी ईयर-ऑन-ईयर इसकी सेल में 466 परसेंट का इजाफा हुआ है.

किआ सिरॉय ईवी दो बैटरी ऑप्शन में आती है. इसमें 42kWh और 51.4kWh की बैटरी का विकल्प मिलता है, जिनकी क्लेम्ड रेंज क्रमशः 443KM और 526KM है. 

Kia Syros EV की कीमत 13.50 लाख रुपये से शुरू होती है और 20 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. ये किआ की दूसरी मास मार्केट इलेक्ट्रिक कार है. 

इस कार का मार्केट में टाटा नेक्सॉन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ ईवी जैसे कारों से सीधा मुकाबला है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/kia-syros-august-2026-sales-price-range-features-auam-285969-23-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World