'फसल बर्बाद हो गई, बैंक का कर्ज कैसे चुकाऊंगा...', 60 साल के किसान ने उठाया खौफनाक कदम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
महाराष्ट्र के लातूर में 60 वर्षीय किसान तुकाराम निवृत्ति गुट्टे ने अपने ही खेत में पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों का आरोप है कि खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल सूखे की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, जिससे तुकाराम परेशान थे. परिवार के मुताबिक, फसल खराब...

महाराष्ट्र के लातूर में 60 वर्षीय किसान तुकाराम निवृत्ति गुट्टे ने अपने ही खेत में पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. परिवार वालों का आरोप है कि खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल सूखे की वजह से पूरी तरह बर्बाद हो गई थी, जिससे तुकाराम परेशान थे. परिवार के मुताबिक, फसल खराब होने के साथ बैंक का कर्ज चुकाने की चिंता भी उन्हें लगातार सता रही थी.

तुकाराम गुट्टे लातूर जिले की अहमदपुर तहसील के देवकरा गांव के रहने वाले थे. उनके पास करीब डेढ़ एकड़ जमीन थी, जिसमें उन्होंने इस साल सोयाबीन की फसल लगाई थी. परिवार के अनुसार, इलाके में सूखे की स्थिति के चलते खेत में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई. इसके बाद से तुकाराम फसल के नुकसान और कर्ज को लेकर चिंतित चल रहे थे.

यह भी पढ़ें: 'सब बर्बाद हो गया...', लातूर में सीएम फडणवीस के सामने फूट-फूटकर रोया किसान, VIDEO

परिजनों का कहना है कि फसल से इस साल होने वाली कमाई के जरिए तुकाराम बैंक का कर्ज चुकाने की उम्मीद कर रहे थे. लेकिन सोयाबीन की फसल खराब होने के बाद उनके सामने कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो गया. परिवार के मुताबिक, कर्ज के साथ घर का खर्च चलाने की चिंता ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी थी.

तुकाराम के भतीजे सोमेश्वर गुट्टे ने बताया कि घटना से करीब दो दिन पहले उनकी तुकाराम से बातचीत हुई थी. उस दौरान तुकाराम ने उनसे कहा था कि सूखे के कारण उनकी पूरी फसल बर्बाद हो गई है और उनके ऊपर बैंक का कर्ज भी है.

सोमेश्वर के मुताबिक, तुकाराम ने कहा था कि इस साल खेत से होने वाली उपज के सहारे वह बैंक का कर्ज चुकाने वाले थे, लेकिन अब फसल बर्बाद हो गई है. ऐसे में बैंक का कर्ज कैसे चुकाएंगे, इसी बात को लेकर वह परेशान थे.

परिवार के अनुसार, तुकाराम ने बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि कर्ज चुकाने के साथ आगे घर कैसे चलाएंगे, इसकी भी उन्हें चिंता हो रही है. इसी बातचीत के आधार पर परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि फसल बर्बाद होने और कर्ज की चिंता के चलते तुकाराम ने यह कदम उठाया.

परिवार का आरोप है कि लातूर में सूखे की मार के कारण खेत में लगी सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी. इसी नुकसान से तुकाराम मानसिक रूप से परेशान थे और बैंक कर्ज चुकाने को लेकर चिंता में थे. परिवार ने उनकी आत्महत्या के पीछे इन्हीं परिस्थितियों को वजह बताया है.

तुकाराम की मौत के बाद परिवार ने फसल के नुकसान, बैंक कर्ज और घर चलाने की चिंता का जिक्र किया है. हालांकि, आत्महत्या के कारणों को लेकर परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/latur-farmer-suicide-drought-soybean-crop-loss-bank-loan-tukaram-gutte-lclcn-strc-2659606-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World