सेल में प्रोजेक्टर पर 65% का ऑफ, 6 हजार में मिलेगा 200 इंच 'स्मार्ट TV' का मजा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Amazon और Flipkart पर बड़ी सेल की शुरुआत होने जा रही है. दोनों सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. सेल के दौरान स्मार्टफोन से कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स तक का सामान सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही Amazon India पर शुरू होने वाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर्स प...

Amazon और Flipkart पर बड़ी सेल की शुरुआत होने जा रही है. दोनों सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर से होने जा रही है. सेल के दौरान स्मार्टफोन से कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स तक का सामान सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही Amazon India पर शुरू होने वाली सेल के दौरान स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर्स पर 65 परसेंट तक का ऑफ हासिल किया जा सकता है. 

सेल के दौरान बड़ा स्मार्ट TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट नहीं है. 100 इंच का स्मार्ट टीवी 1 लाख रुपये से अधिक की कीमत में आता है. 

मार्केट में मिनी प्रोजेक्टर के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, जो कॉम्पैक्ट साइज में आते हैं. मिनी प्रोजेक्टर की मदद से किसी भी सफेद पर्दे या दीवार पर स्मार्ट टीवी की स्क्रीन बना सकते हैं.  

मिनी प्रोजेक्टर की मदद से दीवार या सफेद पर्दे के ऊपर 32 इंच से लेकर 200 इंच तक का स्क्रीन तैयार किया जा सकता है. मॉडर्न मिनी प्रोजेक्टर बेहतर ब्राइटनेस के साथ आते हैं. 

मिनी प्रोजेक्टर की मदद से घर की किसी दीवार या पर्दे पर जितना चाहें उतना बड़ा स्क्रीन तैयार कर सकते हैं. पोर्टेबल होने की वजह से इसको आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है और इस्तेमाल किया जा सकता है. 

मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. प्रोजेक्टर खरीदते समय उसके ऑपरेटिंग सिस्टम और प्री इंस्टॉल ऐप्स की लिस्ट चेक कर लें. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

न्यू मिनी प्रोजेक्टर खरीदने से पहले उसकी कनेक्टिविटी के बारे में जांच लें. प्रोजेक्टर में ब्लूटूथ, वाईफाई और HDMI पोर्ट्स आदि होने चाहिए. इनकी मदद से यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/projector-for-home-with-65-percent-off-amazon-sale-200-inch-tv-ttecr-dskc-2660997-2026-10-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy