दिल्ली की झुग्गी में पहुंचे राहुल गांधी, 728 लोगों में से SIR के बाद बचा सिर्फ एक वोटर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं. SIR के बाद वोटर लिस्ट में केवल एक नाम बचा है, बाकी 727 नाम काट दिए गए हैं. 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं. SIR के बाद वोटर लिस्ट में केवल एक नाम बचा है, बाकी 727 नाम काट दिए गए हैं. 

राहुल गांधी ने बताया कि यहां घर तोड़ दिए गए थे, उन्होंने एसडीएम से इस बारे में कहा कि CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि 'हाउस नंबर 0' बेघरों के लिए है,  इसके बावजूद लोगों के नाम काट दिए गए.

राहुल ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हैं. 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे, लेकिन ये कहीं नहीं गए. आज मैं इनकी झुग्गी में गया और इनसे सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है.

यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं। SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा - बाकी 727 नाम काट दिए गए। ये लोग दशकों से यहाँ रह रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली चुनावों में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे - पर ये कहीं नहीं गए, यहीं… pic.twitter.com/27cJZjqJg6

राहुल गांधी ने आगे बताया कि एसडीएम से फोन पर मैंने कहा- 'मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है,  CEC ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि 'हाउस नंबर 0' बेघरों के लिए है. फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया.'

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह SIR नहीं, यह वोट चोरी का तरीक़ा है. जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है. राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, पर जिस सिस्टम ने उनसे यह कराया, उसका हिसाब भी होगा.

बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि पहले ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल बीजेपी (BJP) के लिए भर्ती कराने में किया गया. फिर मोदी और शाह ने उन्हें अंपायर बना दिया और भारत के चुनावों में 'मैच-फिक्सिंग' की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला किया.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/rahul-gandhi-delhi-jhuggi-visit-sir-voter-list-gyanesh-kumar-sdm-social-media-video-ntc-amkr-dskc-2655746-2026-09-28?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World