Afghanistan vs India 1st T20 Live Score: बस थोड़ी देर में होगा टॉस, वैभव, सैमसन और अभिषेक में किसे मिलेगा मौका?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Afghanistan vs India 1st T20 Live Score: भारत की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच फ्रेंडशिप कप 2026 के तहत जबरदस्त टक्कर शुरू होने वाली है. इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों पर भारत को हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि जिम्बाब्वे में टीम ...

Afghanistan vs India 1st T20 Live Score: भारत की राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच फ्रेंडशिप कप 2026 के तहत जबरदस्त टक्कर शुरू होने वाली है. इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरों पर भारत को हार का सामना करना पड़ा था, हालांकि जिम्बाब्वे में टीम ने थोड़ी लय वापस पाई. 

ऐसे में अफगानिस्तान के खिलाफ टीम जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. टीम इंडिया की कमान धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि युवा सनसनी तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर की तिकड़ी विरोधी बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरने के लिए तैयार है. ज़िम्बाब्वे दौरे से बाहर रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन और जादुई स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की टीम में दमदार वापसी हुई है.

सबकी नजरें 15 वर्षीय सुपर-टैलेंट वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रचने वाले वैभव ने पिछले दौरे पर 49 गेंदों में 81 रन ठोक कर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम किया था.

जून में भारत के हाथों टेस्ट और वनडे सीरीज गंवाने के बाद अफगानिस्तान की टीम इस टी20 सीरीज में हर हाल में अपनी किस्मत बदलना चाहेगी. इब्राहिम जादरान फुल-टाइम टी20 कप्तान के तौर पर अपनी पहली बड़ी परीक्षा के लिए तैयार हैं. वहीं, चोट से उबरकर तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक की टीम में वापसी हुई है.

राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज, नूर अहमद, मोहम्मद नबी और गुलबदीन नायब जैसे दिग्गज भारतीय पिचों के चप्पे-चप्पे से वाकिफ हैं और किसी भी पल मैच का रुख पलट सकते हैं.

टी20 इतिहास में भारत ने अफगानिस्तान पर पूरी तरह से राज किया है. दोनों के बीच खेले गए 9 मुकाबलों में से 8 में भारत ने जीत का परचम लहराया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. अफगानिस्तान को अब भी भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 जीत की तलाश है.

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/afghanistan-vs-india-1st-t20-live-score-ball-by-ball-commentary-latest-update-check-here-details-aksp-dskc-2642159-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy