'AI की रफ्तार पर ब्रेक लगाएं ', मस्क-ऑल्टमैन ने एंथ्रोपिक CEO के प्रस्ताव पर जताई सहमति, कहा- कंट्रोल जरूरी है
इस डिजिटल दौर में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसे ज्यादा से ज्यादा पावरफुल बनाने की कोशिश की जा रही है. इस बीच टेक वर्ल्ड के तीन सबसे बड़े दिग्गजों ने AI की रफ्तार पर ब्रेक लगाने पर सहमति जताई है. उनका मानना है कि अब इस तकनीक को थोड़ा धीमा करने की जरूरत है.
एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोडेई ने एआई कंपनियों से तकनीक में हो रहे तेज डेवलपमेंट पर ब्रेक लगाने की अपील की है. उनके इस रुख पर ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन और xAI के प्रमुख एलन मस्क ने भी हामी भरी है. शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमोडेई ने एआई को लेकर कहा कि जैसे-जैसे मॉडल की क्षमताएं तेजी से बढ़ रही हैं, कंपनियों को सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए ज्यादा समय की जरूरत है.
अमोडेई ने सुरक्षा की जांच के लिए बड़ी एआई कंपनियों में कर्मचारियों जैसी पहुंच वाले इंडिपेंडेंट इवैल्यूएटर्स को तैनात करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने बिना जांच-परख के हो रहे डेवलपमेंट को रोकने के लिए एआई कंपनियों के बीच तालमेल और ग्लोबल लेवल पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की बात कही.
अमोडेई ने लिखा, 'हमें एआई मॉडल की क्षमताओं को सुधारने की रफ्तार को धीमा करना होगा. फिर भी डेवलपमेंट तेज दिखेगा, लेकिन हमें मिले समय का समझदारी से इस्तेमाल करना चाहिए.'
सैम आल्टमैन ने अमोडेई के इस प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए कहा, 'मैं डारियो से सहमत हूं कि हमें मोर्चे की रफ्तार को कंट्रोल करने की जरूरत है. हाल के हफ्तों में ओपनएआई में हमारी बैठकों का ये असल मुद्दा रहा है. इंडिपेंडेंट इवैल्यूएटर्स को अंदरूनी पहुंच देना एक बेहतरीन आइडिया है और हम भी ऐसा करेंगे.'
I agree with Dario that we need to pace the frontier. This has been a primary topic of discussions we've had at OpenAI in recent weeks. Committing to having independent evaluators with employee-like access is a great idea, and we will do the same. We'll have more to share soon. https://t.co/1YhhIybZX7
वहीं एलन मस्क ने भी सहमति जताते हुए लिखा, 'डारियो बिल्कुल सही कह रहे हैं.'
बता दें कि डारियो का ये प्रस्ताव एंथ्रोपिक की उस खतरे से जुड़ी खुफिया रिपोर्ट के कुछ दिनों बाद आया है, जिसमें खुलासा हुआ था कि कुछ तत्वों ने क्लाउड एआई मॉडल का इस्तेमाल हथियार बनाने, साइबर हमलों, निगरानी और धोखाधड़ी के लिए किया था. अमोडेई ने चेतावनी दी कि तेजी से बढ़ते एआई मॉडल जल्द ही ऑटोनॉमस सिस्टम का झुंड तैयार कर सकते हैं, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है.
उन्होंने लिखा, 'मुझे डर है कि अगले 6 से 12 महीनों में ऐसा झंड पूरे इंटरनेट पर कब्जा कर सकता है, जिससे सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है.'
हाल ही में एंथ्रोपिक के रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने भी इस्तीफा देते हुए कहा था कि एआई बनाने वाले मानते हैं कि ये दशक के अंत तक सब कुछ तबाह कर सकता है.
यह भी पढ़ें: 3 साल में खत्म हो सकती है इंसानी दुनिया? OpenAI के रिसर्चर ने बताया 70% खतरा
अमोडेई ने बताया कि वो एआई ट्रेनिंग या टेक्निकल डेवलपमेंट को पूरी तरह रोकने की मांग नहीं कर रहे हैं. उन्होंने लोकतांत्रिक देशों में एआई की रफ्तार को चीन के साथ जारी कंपीटीशन से जोड़ा. उन्होंने चेतावनी दी कि एआई में चीन की बढ़त अमेरिका के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है. इसलिए, लोकतांत्रिक देशों को अपनी बढ़त बनाए रखते हुए ही रफ्तार धीमी करनी होगी,
उन्होंने चीन को बढ़त बनाने से रोकने के लिए एडवांस्ड एआई चिप्स और मॉडल डेटा की चोरी पर सख्त कंट्रोल की मांग की.


