Apple के पहले फोल्ड फोन की आज पहली सेल, मिल रहे बंपर ऑफर, कई हजार होंगे सेव
Apple के पहले फोल्ड हैंडसेट iPhone Duo की आज पहली सेल है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ऑफिशियल पोर्टल पर दी गई है. फर्स्ट सेल के दौरान बैंक ऑफर्स, नो कॉस्ट EMI और कई बंपर डील्स देखने को मिलेंगी. इस हैंडसेट का प्री ऑर्डर 16 अक्तूबर से शुरू हुआ था.
iPhone Duo खरीदने के लिए पुराने हैंडसेट को एक्सचेंज कर सकते हैं, जिसके बाद कीमत भी कम हो सकेगी. पुराने स्मार्टफोन की एक्सचेंज वैल्यू उसके मॉडल और कंडिशन पर निर्भर करती है.
iPhone Duo को चार स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 256GB शुरुआती वेरिएंट है और उसकी कीमत 2,99,900 रुपये है. 512GB वेरिएंट की कीमत 3,24,900 रुपये है. वहीं 1TB वेरिएंट की कीमत 3,74,900 रुपये है. टॉप एंड वेरिएंट 2TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 4,49,900 रुपये है.
iPhone Duo में दो डिस्प्ले दिया गए हैं, जिनमें से एक 5.4 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है. अनफोल्ड करने के बाद इनर डिस्प्ले 7.6 इंच का सुपर रेटीना एक्सडीआर स्क्रीन दिया गया है, जिसके साथ नेनो टेक्स्चर मैट फिनिश मिलेगी, जो ग्लेयर और क्रीज विजिबिलिटी को कम करता है.
iPhone Duo में A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसके साथ ऐपल इंटेलीजेंस कैपिबिलिटीज भी मिलेंगी. यह हैंडसेट दो कलर में आता है, जो स्टार व्हाइट औऔर नाइट स्काई कलर हैं.
iPhone Duo में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा सिस्टम मिलता है. इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. कवर और इनर डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Apple iPhone Duo का मुकाबला सैमसंग के Galaxy Galaxy Z Fold 8 के साथ है. हालांकि दोनों की कीमत में करीब 50 परसेंट का अंतर है. सैमसंग का हैंडसेट करीब डेढ़ लाख रुपये में आता है. मार्केट में आने वाले दिनों में iPhone Duo को टक्कर देने वाले और भी कई हैंडसेट लॉन्च होंगे.


