Asian Games 2026 Day 14 Live: आर्चरी के बाद गोल्फ में आया गोल्ड, अमन सहरावत-अंतिम पंघल भी फाइनल में

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एशियन गेम्स 2026 का आज 14वां दिन है. 3 अक्टूबर को भारत के लिए क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती में मेडल्स की बरसात होनी तय है. वहीं बाकी इवेंट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों पर निगाहें हैं. आज शानदार प्रदर्शन कर भारत मेडल टैली में और आगे बढ़ना चाहेगा. आइची-नागोया एशियन गेम्स से जुड़े अपडेट्स ...

एशियन गेम्स 2026 का आज 14वां दिन है. 3 अक्टूबर को भारत के लिए क्रिकेट, हॉकी और कुश्ती में मेडल्स की बरसात होनी तय है. वहीं बाकी इवेंट्स में भी भारतीय खिलाड़ियों पर निगाहें हैं. आज शानदार प्रदर्शन कर भारत मेडल टैली में और आगे बढ़ना चाहेगा. आइची-नागोया एशियन गेम्स से जुड़े अपडेट्स हम लगातार आपके साथ शेयर कर रहे हैं. कृपया इस पेज को लगातार रिफ्रेश करते रहिएगा...

एशियन गेम्स के 13वें दिन यानी 2 अक्टूबर को भारत के खाते में कुल 10 पदक आए. इनमें 6 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. भारत ने सबसे ज्यादा तीन गोल्ड मेडल बॉक्सिंग में झटके. वहीं हॉकी, आर्चरी और कुश्ती में भारत को 1-1 गोल्ड मिले. आर्चरी में दो सिल्वर मेडल भी भारत ने हासिल किए. जबकि सेलिंग और सेपकटकरा में एक-एक कांस्य पदक मिले.

यह भी पढ़ें: 7 छक्के, 3 चौके... अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बॉलर्स की उड़ा दी धज्जियां, लिया पुराना बदला

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने निशिन सिटी में एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई.  यह भी पढ़ें: India vs Pakistan Gold Medal Match Live Score: अभ‍िषेक शर्मा की 20 गेंदों पर फ‍िफ्टी, भारत का स्कोर 100 के करीब, पाकिस्तान पस्त

भारतीय रेसलर अंतिम पंघल भी फाइनल में पहुंच गई हैं. विमेंस 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में अंतिम ने विश्व पदक विजेता जिन झांग को 6-1 से हराया.

भारतीय रेसलर अमन सेहरावत फाइनल में पहुंच गए हैं. अमन ने मेन्स 57 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में ताजिकिस्तान के ऐयाल बेलोल्यूब्स्की को 14-8 से हराया.

विमेंस की महिला टीम स्पर्धा में भारत ने रजत पदक जीता है. प्रणवी शरथ उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की भारतीय तिकड़ी ने ये कमाल कर दिखाया है.

प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा का गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं. फाइनल राउंड से पहले प्रणवी ने 15-अंडर 195 के स्कोर के साथ तीन शॉट की बढ़त बनाई थी.

एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है. ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को 63 रन से हरा दिया.

इस जीत के साथ श्रीलंका के एशियन गेम्स में अब तीन मेडल हो गए हैं. पुरुष क्रिकेट टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जोड़कर देश की पदक तालिका में अपना योगदान दिया.

इससे पहले पुरुषों के जेवलिन थ्रो में रुमेश थरंगा पथिरागे ने श्रीलंका के लिए गोल्ड मेडल जीता था. वहीं, श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. महिला टीम फाइनल में भारत से हारकर रनर-अप रही थी. अब पुरुष क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 63 रन से हराकर ब्रॉन्ज जीत लिया और श्रीलंका के मेडल कलेक्शन को तीन तक पहुंचा दिया.

17 वर्षीय कुमकुम मोहोड ने ऐतिहासि प्रदर्शन किया है. कुमकुम एशियाई खेलों की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं. उन्होंने फाइनल में दक्षिण कोरिया की ओह येजिन को हराया. मुकाबला शूट ऑफ में गया, जहां कुमकुम ने जीत हासिल की. भारतीय टीम का मौजूदा एशियन गेम्स में ये आर्चरी में पांचवां गोल्ड मेडल रहा. एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या अब 77 (17 गोल्ड, 25 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज) हो गई है.

17 वर्षीय कुमकुम मोहोड ने इतिहास रच दिया है.कुमकुम एशियन गेम्स की विमेंस रिकर्व फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय तीरंदाज बनी गई हैं. उन्होंने सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व पदक विजेता चीन की झू जिंगयी को 6-2 से हराया. कुमकुम मोहोड ने इसी के साथ लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है.

Asian Games 2026 | Archery (Recurve Women’s Individual - Semifinal) Into the Final! Kumkum Anil Mohod (TAGG Athlete) defeats 2025 World Championship Silver Medalist Jingyi Zhu of China by 6-2. Set Scores: 28-27, 30-30, 29-29, 29-28 Kumkum also becomes the 1st Indian ever to… pic.twitter.com/60RsfFcKWE

तीरंदाजी में कुमकुम मोहोड ने बड़ा उलटफेर किया है. कुमकुम ने वर्ल्ड और ओलंपिक चैम्पियन साउथ कोरिया की कांग चाए-यंग को हराया. इसी के साथ कुमकुम विमेंस रिकर्व स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

Asian Games 2026 | Archery (Recurve Women’s Individual - Quarterfinal) Kumkum Anil Mohod (TAGG Athlete) defeats reigning World Champion Kang Chaeyoung (South Korea) by 6-4 and advances to the semifinals Set Score: 29-28, 27-28, 28-27, 29-29,28-28. Individual Semifinals for… pic.twitter.com/WYQJpBsCVb

एशियन गेम्स की मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच है. भारतीय टीम से गोल्ड मेडल की पूरी आस है. भारत-मलेशिया के बीच मेन्स हॉकी का भी फाइनल होना है. यहां भी गोल्ड मेडल आने की प्रबल संभावना है.

सुप्रभात दोस्तो! आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 का आज 14वां दिन है. आज भी कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखा रहे हैं. एशियन गेम्स से जुड़े सभी अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिएगा...

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/asian-games/story/asian-games-2026-day-14-live-updates-3-october-india-schedule-results-medal-tally-cricket-hockey-wrestling-archery-tspoa-tspok-aksp-2659570-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Sports