Asian Games 2026 Day 2 Live: भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुरू, शूटिंग में रुद्रांक्ष पाटिल से मेडल की आस

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल जीते थे. सोनम मस्कर, इलावेलिन वलारिवन और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाया. फिर इलावेलिन वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर पर निशाना साधा.

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत ने दो सिल्वर मेडल जीते थे. सोनम मस्कर, इलावेलिन वलारिवन और विदर्सा विनोद की तिकड़ी ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत को रजत पदक दिलाया. फिर इलावेलिन वलारिवन ने विमेंस 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर पर निशाना साधा.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया. अब विमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में भारत की टक्कर श्रीलंका से 22 सितंबर को होगी. हॉकी, टेबल टेनिस में भी भारत का प्रदर्शन सराहनीय रहा. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया. तैराकी, वुशू और टेकबॉल में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया.

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने मेन्स 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने 25.37 सेकंड का समय निकालकर हीट-2 में तीसरा और कुल मिलाकर 9वां स्थान हासिल किया. ऋषभ दास फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए. फाइनल दोपहर 1:30 बजे होगा.  

मेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारत और चीन के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. भारत फिलहाल दूसरे और चीन पहले नंबर पर है. भारतीय निशानेबाजों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन को कड़ी टक्कर दी है. दोनों टीमों के बीच अंतर फिलहाल काफी कम है. विमेंस स्पर्धा में चीन ने पहले दिन दबदबा बनाया था, लेकिन पुरुषों के मुकाबले में अभी तस्वीर अलग नजर आ रही है. भारत मजबूत चुनौती पेश कर रहा है और मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है.

महिला टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शुरुआत की है. पहला मैच सुतीर्था मुखर्जी और अलीना खान के बीच खेला गया, जिसमें सुतीर्था ने 11-3, 11-3, 11-4 से जीत हासिल की. अब दूसरा मैच सिंड्रेला दास और कलसूम खान के बीच हो रहा है.

सेपक टकरा के मेन्स रेगू टीम स्पर्धा में भारत और जापान की टक्कर है. भारत ने मैच-1 को सीधे सेटों में जीत दर्ज कर मुकाबले में बढ़त बना ली है. दूसरे सेट में भारतीय टीम पर थोड़ा दबाव जरूर आया, लेकिन खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और जीत पर मुहर लगा दी.

वुशू में न्येमान वांगसु ने निराश किया है. विमेंस चांगक्वान फाइनल में 9.573 के स्कोर के साथ न्येमान वांगसु ने 15वां स्थान हासिल किया.

महिला टेबल टेनिस के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हो रही है. पहले मैच में सुतीर्था मुखर्जी का सामना अलीना खान से हो रहा है.

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकवीर 1. इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्सा विनोद- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (निशानेबाजी): सिल्वर 2. इलावेनिल वलारिवन- विमेंस 10 मीटर एयर राइफल (निशानेबाजी): सिल्वर

एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन दो सिल्वर मेडल जीतकर शुरुआत करने वाला भारत अब दूसरे दिन अपनी पदक संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरा है. आज सबसे ज्यादा नजरें शूटिंग पर हैं, जहां हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम और इंडिविजुअल स्पर्धा में चुनौती पेश करने जा रहे हैं. मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल विमेंस ट्रेडिशनल 60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से भिड़ेंगी. क्वार्टर फाइनल जीतकर पहले ही पदक पक्का कर चुकीं सुचिका की नजर अब फाइनल में जगह बनाने पर हैं. इसके अलावा भारत की मेन्स और विमेंस टेबल टेनिस टीमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी, जबकि कबड्डी में भी भारतीय अभियान की शुरुआत होगी.

सुप्रभात दोस्तों! एशियन गेम्स 2026 का आज दूसरा दिन है. दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी जिन-जिन खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, उससे जुड़े अपडेट्स हम आपके साथ लगातार शेयर करेंगे. हमारे साथ बने रहिए और ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/asian-games/story/asian-games-2026-day-2-live-updates-india-schedule-results-medal-tally-tspoa-2648546-2026-09-21?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World