Asian Games 2026 Day 6 Live: शूटिंग फाइनल में पहुंचे कमलजीत-सुरुचि, टेबल टेनिस में मेडल पक्का, क्या आज आएगा गोल्ड?
एक और भारतीय तैराक फाइनल में! साजन प्रकाश ने किया कमाल
दिव्या-मनुष की सेमीफाइनल चुनौती! वर्ल्ड नंबर-2 जोड़ी से भिड़ंत आज 3:45 बजे
Asian Games 2026 Day 6 Updates, 25 September India Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में आज (25 सितंबर) छठा दिन है. आज भी भारत के एथलीटों से शानदार प्रदर्शन की आस है. शूटिंंग, एथलेटिक्स में भारत को पदक की उम्मीदें रहेंगी. वहीं कई दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ी चौंका सकते हैं. आज की एशियन गेम्स की कवरेज के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें, हम लगातार नई जानकारियां अपडेट कर रहे हैं.
पांचवें दिन यानी 24 सितंबर को भारत ने कुल पांच पदक (दो सिल्वर और तीन कांस्य) जीते थे.वुशू में रोशिबिना देवी ने रजत पदक हासिल किया. वहीं 4x400 मीटर रिले में मिक्स्ड टीम ने सिल्वर जीता. सीमा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विमेंस 10000 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया. वहीं रोइंग और स्कीट शूटिंग में भी एक-एक ब्रॉन्ज आया.
भारतीय तैराक साजन प्रकाश ने एशियन गेम्स में मेन्स 200 मीटर बटरफ्लाई के हीट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली. उन्होंने 2:00.94 का समय दर्ज किया और ओवरऑल 6वें स्थान पर रहे. एक और भारतीय स्विमर फाइनल में पहुंच गया है.
टेबल टेनिस मिक्स्ड डबल में दिव्या चितले और मनुष शाह आज सेमीफाइनल में उतरेंगे. दोनों 3:45 बजे पर वर्ल्ड नंबर-2 जोड़ी यिंगशा सुन और चुकिन वांग से भिड़ेंगे. चीन की इस ताकतवर पेयर के खिलाफ भारतीय जोड़ी को तगड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा. मुकाबला रोमांचक रहने वाला है.
स्क्वैश में भी एक मेडल पक्का हो गया है. जोशना चिनप्पा/वेलवन सेंथिलकुमार मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं. क्वार्टर फाइनल में उन्होंने फिलीपींस की जोड़ी को 2-0 से हराया.
ऋषभ दास और उत्कर्ष पाटिल दोनों पुरुषों के 200m बैकस्ट्रोक इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. स्विमिंग फाइनल, आज दोपहर 1:55 पर होगा.
टेबल टेनिस में पदक पक्का हो गया है. दीया चिताले/मनुष शाह ने चार बार के वर्ल्ड चैम्पियनशिप मेडलिस्ट और वर्ल्ड रिकॉर्ड हॉन्ग कॉन्ग की जोड़ी होल्डर वोंग चुन/डू होई को 3-1 से हराकर मिक्स्ड युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
भारत को अब तक एशियन गेम्स में अब तक कुल 17 मेडल जीते हैं, पांचवें दिन (24 सितंबर) यानी गुरुवार को भारत ने 5 मेडल जीते हैं. यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 5 Highlights: एशियन गेम्स में भारत ने अब तक जीते 17 मेडल, पांचवें दिन आए 5 पदक
शूटिंग में भारत के लिए अच्छी खबर हैं. कमलजीत और सुरुचि सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.सुरुचि/कमलजीत ने क्वालिफाइंग राउंड में 587 अंक हासिल करके शीर्ष स्थान प्राप्त किया. इस स्पर्धा का फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे निर्धारित है.
समय की पुष्टि बाकी- महिला युगल प्रथम दौर - कविप्रिया सेल्वम / ए. सिमरन सिंघी बनाम फेब्रिआना द्विपुजी कुसुमा / मेलिसा ट्रायस पुष्पितासारी
समय की पुष्टि बाकी- पुरुष युगल प्रथम दौर - हरिहरन अमसाकरुनन / अर्जुन एम.आर. बनाम फजर अल्फियन / मुह. शोहिबुल फिक्री
सुबह 7:30 बजे - पुरुष युगल, राउंड 2 - जी. साथियान/हरमीत देसाई बनाम अफ्फान प्रतामा/मुहम्मद नेगारा (इंडोनेशिया)
सुप्रभात दोस्तों.... एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन के लाइव ब्लॉग मेैं आपका स्वागत है. छठे दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिनपर फैन्स पर निगाहें हैं. हम आपके साथ लगातार भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहेंगे. कृपया इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
