Asian Games 2026 Day 7 Live: मैराथन में सावन बरवाल का धमाल, 44 साल बाद भारत को दिलाया मेडल
Asian Games 2026 Day 7 Live Updates, 26 September India Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से दमदार प्रदर्शन की आस है. एथलेटिक्स, कबड्डी और शूटिंग में आज मेडल की बरसात हो रही है. बैडमिंटन, तीरंदाजी और बॉक्सिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल की राह आसान बनाना चाहेंगे. सातवें दिन के एक्शन से जुड़े हर अपडेट्स हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं. कृपया ताजा अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए.
एशियन गेम्स के छठे दिन भारत ने एक गोल्ड, दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते थे. शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत की जोड़ी ने भारत को दिन का गोल्ड मेडल दिलाया. मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम इवेंट में भारतीय टीम को सिल्वर मेडल मिला. इसके अलावा एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने सिल्वर पदक अपने नाम किया. महिलाओं के शॉट पुट में मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि बरानिका एलंगोवन ने पोल वॉल्ट में कांस्य पदक हासिल किया. टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया.
भारत के सावन बरवाल ने शनिवार को यहां एशियन गेम्स में पुरुषों के मैराथन फाइनल में पर्सनल बेस्ट टाइमिंग के साथ ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता, जिससे देश 44 साल में इस इवेंट में पहली बार पोडियम पर पहुंचा. भारत ने आखिरी बार 1982 के दिल्ली एडिशन में इस मेगा इवेंट में मैराथन मेडल जीता था. बरवाल ने 2:11:37 का टाइम निकाला, जो जापान के गोल्ड मेडलिस्ट इचिताका यामाशिता से 48 सेकंड पीछे रहे, जिन्होंने 2:10:49 का टाइम निकाला। चीन के पेयौ फेंग (2:12:13) ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. इस साल अप्रैल में, उन्होंने रॉटरडैम में NN मैराथन में शिवनाथ सिंह का 48 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा. बरवाल कुछ समय तक सबसे आगे चल रहे थे. आधे रास्ते तक, बरवाल 1:05:54 की टाइमिंग के साथ दूसरे स्थान पर आ गए थे। इवेंट में दूसरे भारतीय रनर कार्तिक करकेरा 19 रनर्स में 17वें स्थान पर रहे.
🥈 44 YEARS. ONE MAN. ONE HISTORIC SILVER. 🇮🇳 Sawan Barwal has won India's first Asian Games marathon medal since 1982. ⏱️ 2:11:37, a NEW NATIONAL RECORD 🔥 And he's the first Indian ever to win one outside India. Every marathon medal before today was won at home in Delhi: 🏅… pic.twitter.com/KbcHeQKheL
बैडमिंटन सुबह 6:00 बजे - मेन्स सिंगल्स सेकंड राउंड - लक्ष्य सेन बनाम लोह कीन येव (सिंगापुर) सुबह 11:30 बजे के बाद - विमेंस सिंगल्स सेकंड राउंड - उन्नति हुड्डा बनाम वोंग लिंग चिंग (मलेशिया) समय की पुष्टि बाकी- मेन्स सिंगल्स सेकंड राउंड - आयुष शेट्टी बनाम मखसुत ताजिबुल्लायेव (कजाकिस्तान) समय की पुष्टि बाकी- विमेंस सिंगल्स सेकंड राउंड - पीवी सिंधु बनाम चिउ पिन-चियान (चीनी ताइपे) दोपहर 2: 30 बजे के बाद- विमेंस डबल्स सेकंड राउंड- तृषा जॉली/गायत्री गोपीचंद बनाम मायू मात्सुमोतो/युकी फुकुशिमा (जापान) मेन्स और विमेंस सिंगल्स में तीसरे राउंड (राउंड ऑफ 16) के मुकाबले भी आज होंगे. समय की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
गुड मॉर्निंग दोस्तों!. एशियन गेम्स 2026 में सातवें दिन के एक्शन से जुड़े लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आज भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं, जिनपर हमारी पर निगाहें हैं. हम लगातार भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जुड़ी अपडेट्स शेयर करते रहेंगे. कृपया इस पेज को रिफ्रेश करते रहिएगा...
