Asian Games 2026 Day 8 Live: स्क्वैश मेें आज आएगा डबल गोल्ड, एथेलिटक्स में भी बड़ी उम्मीदें
एशियन गेम्स 2026 के आठवें दिन भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में हैं. स्क्वैश और एथलेटिक्स में आज मेडल की बरसात होने जा रही है. बाकी खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने उतरे हैं. एशियन गेम्स के आठवें दिन के हर एक्शन पर हमारी निगाहें हैं. कृपया हमारे साथ बने रहिए और इस पेज को रिफ्रेश करते रहिएगा...
सातवें दिन भारत ने सात मेडल जीते. पुरुष और महिला कबड्डी टीम्स ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए. वहीं सावन बरवाल, विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम और तजिंदरपाल सिंह तूर ने सिल्वर मेडल जीत भारत का मान बढ़ाया. विमेंस 400 मीटर और मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश में भी भारत के लिए कांस्य पदक आए.
बैडमिंटन की विमेंस डबल्स स्पर्धा में तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद का सफर समाप्त हो गया है. तृषा जॉली/गायत्री गोपीचंद को क्वार्टर फाइनल में पर्ली टैन/थिनाह मुरलीधरन के हाथों 18-21, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा. बता दें कि मलेशियाई जोड़ी वर्ल्ड रैकिंग में पांचवें स्थान पर है.
अभय सिंह और अनाहत सिंह आज स्क्वैश में भारत को दो गोल्ड मेडल दिला सकते हैं. अभय सिंह मेन्स सिंगल्स फाइनल में खेलेंगे. वहीं अनाहत सिंह विमेंस सिंगल्स फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगी. यहां जीत हासिल करने पर दोनों को लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 का टिकट भी मिल जाएगा.
तीरंदाजी में भारत के लिए शानदार खबर है. पुरुष और महिला कंपाउंड टीम्स सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. मेन्स कंपाउंड टीम ने शुरुआती दो राउंड में यूएई को 235-215 और भूटान को 235-232 से हराया. वहीं महिला कंपाउंड टीम ने शुरुआती दो राउंड में मंगोलिया को 238-223 और कजाकिस्तान को 233-230 से पराजित किया. अब 30 सितंबर को दोनों टीमें सेमीफाइनल में साउथ कोरिया से भिड़ेंगी.
सुप्रभात दोस्तो! आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 का आज आठवां दिन है. आठवें दिन भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं. हमारे साथ कृपया बने रहिए और इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...


