Asian Games: भारत ने पाकिस्तान को धो डाला... स्क्वैश फाइनल में पहुंचे अभय सिंह, अनाहत भी छाईं

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. अभय सिंह और अनाहत सिंह ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही दोनों ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है.

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय स्क्वैश खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. अभय सिंह और अनाहत सिंह ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ ही दोनों ने भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर दिया है.

एशियन चैम्पियनशिप के गोल्ड मेडलिस्ट अभय सिंह ने मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को सीधे गेमों में 3-0 से हराया. अभय ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और पहला गेम 11-3 से अपने नाम किया. दूसरे गेम में पाकिस्तान के इरफान ने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन अभय ने संयम बनाए रखा और 12-10 से गेम जीतकर बढ़त 2-0 कर ली. तीसरे गेम में भारतीय खिलाड़ी ने फिर अपना दबदबा कायम रखा और 11-6 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया.

INTO THE FINAL! 🇮🇳 Asian Games 2026 | Squash Men’s Singles – Semifinal Abhay Singh (TOPS Development) defeated Irfan Muhammad of Pakistan in straight games, winning 3–0. Game Scores: 11–3, 12–10, 11–6 Abhay now advances to the Final, where the Gold Medal will also carry a… pic.twitter.com/rLLDQdwb4w

दूसरी ओर, महिला सिंगल्स में अनाहत सिंह ने जापान की सतोमी वातानाबे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 3-2 से जीत दर्ज की. अनाहत ने पहला गेम 9-11 से गंवाया और दूसरे गेम में भी 11-13 से पिछड़ गईं. इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने शानदार वापसी की. अनाहत ने तीसरा गेम 12-10 से जीतकर मुकाबले में वापसी की.

इसके बाद अनाहत सिंह ने चौथे गेम में 11-6 की जीत के साथ स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया. निर्णायक पांचवें गेम में उन्होंने सतोमी वातानाबे को कोई मौका नहीं दिया और 11-3 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली. इस जीत के साथ अनाहत सिंह एशियन गेम्स के महिला सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. वहीं अभय सिंह के फाइनल में पहुंचने से मेन्स सिंगल्स में भी भारत की गोल्ड की उम्मीद कायम है.

अब दोनों भारतीय खिलाड़ी फाइनल में उतरेंगे, जहां उनके पास एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा. गोल्ड मेडल जीतने पर दोनों प्लेयर लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/asian-games/story/asian-games-2026-india-vs-pakistan-match-squash-abhay-singh-anahat-singh-reach-singles-final-tspoa-dskc-2653783-2026-09-26?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business