BRICS Summit 2026, Day-2: आज PM मोदी की बड़ी मुलाकातें, कई नेताओं से द्विपक्षीय बैठक... भारत मंडपम में थोड़ी देर में जुटेंगे BRICS लीडर्स

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
BRICS Summit Live News: भारत की मेजबानी में हो रहे 18वें ब्रिक्स समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में रविवार को सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. करीब 10:30 बजे नेताओं का संयुक्त फोटो सेशन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ...

BRICS Summit Live News: भारत की मेजबानी में हो रहे 18वें ब्रिक्स समिट का आज दूसरा और आखिरी दिन है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में रविवार को सुबह करीब 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा. करीब 10:30 बजे नेताओं का संयुक्त फोटो सेशन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे. इनमें कजाकिस्तान, मिस्र, युगांडा और बुरुंडी के नेताओं के साथ मुलाकात शामिल है.

समिट के दूसरे दिन का खुला सत्र भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के चार प्रमुख स्तंभों- रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर केंद्रित रहेगा. इसमें सदस्य देशों के बीच सहयोग मजबूत करने और वैश्विक विकास को ज्यादा समावेशी बनाने पर चर्चा होगी. साथ ही बदलती वैश्विक आर्थिक व्यवस्था और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर भी नेता अपने विचार रखेंगे.

समिट के पहले दिन ब्रिक्स देशों ने नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से मंजूर किया था. इसमें व्यापार, आतंकवाद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और संस्थागत सुधार समेत कई मुद्दों पर साझा रुख सामने आया. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ज्यादा व्यापक पहुंच और मजबूत उद्देश्य वाले ब्रिक्स का प्रतिबिंब बताया था.

BRICS Summit के दूसरे दिन तमाम अपडेट के लिए बने रहिए आजतक के इसी लाइव पेज पर...

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन रविवार को ब्रिक्स नेता रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम मुद्दों पर ओपन सेशन करेंगे. इस सेशन का शीर्षक "रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी: शेपिंग द फ्यूचर फॉर इनक्लूसिव ग्लोबल ग्रोथ" है. यह सेशन नई दिल्ली के भारत मंडपम के अंदर समिट हॉल में आयोजित होगा. यह ओपन सेशन भारत की मेजबानी में 12-13 सितंबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स समिट का हिस्सा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित गाला डिनर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए. केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने भी इस आयोजन की झलकियां शेयर कीं और कहा कि भारत को ब्रिक्स समिट की मेजबानी करने पर गर्व है.

India is proud to host #BRICS Summit. Along with Union Ministers & Chief Ministers, joined the banquet hosted by Hon'ble Prime Minister @narendramodi Ji for India's most honored guests with pure Indian hospitality pic.twitter.com/5JTcikCjeP

ब्रिक्स समिट के दूसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे. रविवार को पीएम मोदी साउथ अफ्रीका, कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, बुरुंडी, युगांडा और नाइजीरिया के नेताओं से मुलाकात करेंगे. समिट के दूसरे दिन ब्रिक्स सदस्य और पार्टनर देशों के नेता पीएम मोदी के साथ ओपन सेशन में भी हिस्सा लेंगे. वहीं, समिट के आखिरी दिन सात देशों के नेताओं के साथ पीएम मोदी की होने वाली बाइलेट्रल बैठकें भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा होंगी.

BRICS समिट 2026 का दूसरा दिन रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा. सदस्य देशों के नेता अहम आउटरीच कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. BRICS का कार्यक्रम सुबह करीब 10 बजे शुरू होगा और करीब 10:30 बजे संयुक्त फोटो सेशन भी होगा.

दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी. पीएम मोदी कजाकिस्तान, मिस्र, युगांडा और बुरुंडी समेत BRICS समूह के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. इन बैठकों में द्विपक्षीय रिश्तों और साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/brics-summit-2026-live-news-updates-bharat-mandapam-bilateral-talks-pm-modi-meeting-ntc-mnrd-2641782-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in International Relations