Cricket News in Hindi (क्रिकेट न्यूज़): Latest Cricket Match Live Score, Schedule and News in Hindi
तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी है. इस शानदार जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 296 रनों का एक मजबूत लक्ष्य रखा था. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बेहद आक्रामक खेल दिखाया. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और युवा सनसनी शुभमन गिल की शानदार शतकीय पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने महज 41.4 ओवरों में सिर्फ दो विकेट खोकर 300 रन बना लिए.
तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. इस धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इस मैच में भारत की जीत के असली हीरो विराट कोहली और शुभमन गिल रहे. दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात करते हुए शानदार शतकीय पारियां खेलीं.
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. खास बात यह है कि विराट ने यह मुकाम सिर्फ 303 पारियों में हासिल किया, जबकि सचिन तेंदुलकर को 15 हजार रन तक पहुंचने में 377 पारियां लगी थीं. यानी विराट ने सचिन से 74 पारियां कम खेलकर यह आंकड़ा छुआ. लेकिन कहानी सिर्फ इतनी नहीं है, शतक, 50+ स्कोर और बल्लेबाजी औसत के आंकड़े भी दोनों दिग्गजों के बीच बड़ा फर्क दिखाते हैं.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में भारत की शानदार जीत के बाद रोहित शर्मा के साथ होटल के बाहर छोटा हादसा हो गया. टीम बस से उतरते समय रोहित अचानक फिसलकर लड़खड़ा गए. पास मौजूद स्टाफ और पुलिसकर्मी ने उन्हें तुरंत संभाला. विराट कोहली भी इस दौरान रोहित की ओर देखते नजर आए. रोहित ने मुकाबले में 32 रन बनाए थे, जबकि कोहली और शुभमन गिल ने शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई.
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. कोहली की फिटनेस और फॉर्म की चर्चाएं पाकिस्तान में भी हो रही है. कोहली ने पहले वनडे में नाबाद 139 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा जब टीम बस से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वह अपना संतुलन खो बैठे. रोहित को संभालने के लिए सपोर्ट स्टाफ का एक मेम्बर उनकी ओर दौड़ा. वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने भी हिटमैन की सहायता की.
विराट कोहली की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से की जाती रही है. वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ने के बाद एक बार फिर कोहली और सचिन को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है. अब इस पर खुद विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ दी है.
भारत ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बना ली. कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने शानदार शतक जड़े. गिल ने 110 रन की पारी खेली, जबकि कोहली ने वनडे करियर का 55वां शतक पूरा करते हुए 15 हजार रन भी पूरे किए. मैच के बाद गिल का कोहली के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
बड़ी इनिंग्स खेलना विराट कोहली के लिए आम बात है. लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद उनके खेल में जो बदलाव देखने को मिला है, वह आंकड़ों से कहीं ज्यादा दिलचस्प है. कोहली अब सिर्फ बड़ी पारियां नहीं खेल रहे, बल्कि उनकी बल्लेबाजी में शुरुआत से ही आक्रामक इंटेंट साफ नजर आ रहा है.
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर फैन्स का दिल जीतने का काम किया. कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 139 रनों की नाबाद पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए. इस उपलब्धि के बाद कोहली ने कहा कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड उनके लक्ष्य का हिस्सा नहीं रहे और उनका ध्यान हमेशा टीम के लिए योगदान देने पर रहा है. उन्होंने अपनी फिटनेस, मानसिक तैयारी और बल्लेबाजी में नया अंदाज अपनाने को लेकर भी बात की. कोहली ने आने वाले मुकाबलों में सकारात्मक क्रिकेट जारी रखने की बात कही.
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे का एक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, DRS के लिए डिकॉक ने कप्तान बावुमा से तुरंत फैसला लेने को कहा. रिव्यू का टाइमर खत्म होने वाला था, बावुमा ने फैसला लिया और बार्टलेट LBW आउट हो गए.
80 साल पहले आज ही के दिन 18 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले पाकिस्तान के दिग्गज मजिद खान का जन्म हुआ था. माजिद ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई थी. 1976 में लंच से पहले टेस्ट शतक जड़कर उन्होंने इतिहास रचा दिया था.
IND vs AFG Asian Games 2026: निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत और अफगानिस्तान की टक्कर होनी थी. हालांकि बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते टॉस तक नहीं हो पाया. भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम ने पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. अब वो बार भी स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरी है.
एशियन गेम्स में पाकिस्तानी मेन्स क्रिकेट टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान कर रहे हैं. पाकिस्तानी टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली थी, जहां उसका मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग से होना था. मगर खराब मौसम के चलते ये मैच नहीं हो पाया.
तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. कोहली ने वनडे में 15,000 रन पूरे करने वाले वे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने.
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजरें अब किसी व्यक्तिगत रिकॉर्ड पर नहीं, बल्कि अपने खेल को लगातार बेहतर बनाने और टीम के लिए उपयोगी योगदान देने पर है. वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी में उनके नए और आक्रामक अंदाज की झलक दिखी.
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में यादगार प्रदर्शन किया. कोहली ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और शुरुआत से ही लय में दिखे. कोहली ने छक्का लगाकर शतक पूरा किया. वहीं छक्के के साथ ही मैच को भी फिनिश करने में सफल रहे.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ .
एक ही दिन में खेले गए अलग-अलग मुकाबलों में बल्लेबाजों ने कोहराम मचाते हुए कुल 6 शानदार शतक जड़ दिए. लेकिन इन सभी शतकों में विराट कोहली द्वारा लगाए गए शतक ने फैन्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया.

