Donald Trump Iran Plan: तेल का सारा खेल... ईरान के लिए भी ट्रंप का वेनेजुएला वाला प्लान
अमेरिका-ईरान में टेंशन बरकरार है और तेल की कीमतों में तेज उछाल से दुनिया सहमी हुई है. खासतौर पर उन देशों की मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है, जो पूरी तरह से कच्चे तेल के आयात पर निर्भर हैं. वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान को लेकर भी अपने वेनेजुएला वाले प्लान पर काम कर रहे हैं और इसका संकेत उन्होंने खुद दे दिया है. दरअसल, तेल की बढ़ती कीमतों के बीच Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका वेनेजुएला की तरह ईरान में बने रहने और तेल का खजाना अपने पास रखने का फैसला कर सकता है.
Trump का वेनेजुएला प्लान अमेरिका-ईरान युद्ध जारी है और बीते कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच तनातनी एक बार फिर से बढ़ी है. अपनी आयरलैंड की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान देते हुए ईरान के लिए अपने वेनेजुएला प्लान (Trump Venezuela Plan For Iran) का खुलासा कर दिया. उन्होंने कहा कि अमेरिका ठीक वेनेजुएला की तरह ईरान में ही रहकर तेल पर अपना कब्जा बनाए रख सकता है. हालांकि, उन्होंने इसके साथ ही एक और विचार भी पेश किया जो ईरान के साथ संबंध बनाए रखना है.
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर नजर डालें, तो उन्होंने कहा है कि, 'हम अंततः (ईरान से) बाहर निकल जाएंगे, जब तक कि हम वेनेजुएला की तरह तेल पर कब्जा बनाए रखने का फैसला नहीं करते. वेनेजुएला से अमेरिका को मिलने वाले राजस्व ने युद्ध का खर्च कई बार चुकाया है.'
नवंबर में खत्म होगा US-Iran युद्ध! डोनाल्ड ट्रंप ने अपने वेनेजुएला प्लान के बारे में बाने के साथ ही अमेरिका-ईरान युद्ध के खत्म होने के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि, 'अब भी उम्मीद है कि ईरान युद्ध इस साल, संभवतः नवंबर में समाप्त हो जाएगा.' इससे पहले भी उन्होंने हाल ही में सिग्नल देते हुए भविष्यवाणी की थी कि युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाएगा और अमेरिका में मध्यावधि चुनावों के बाद तेल की कीमतें गिर जाएंगी.
US में डीजल की मार, ट्रंप को क्या उम्मीद? बता दें कि अमेरिका में डीजल की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई हैं और इसके डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन (Donald Trump Tension) भी बढ़ा दी है. हालांकि, आयरलैंड की यात्रा के दौरान ही ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध (Iran War) समाप्त होने के बाद तेल की कीमतें क्रैश (Crude Oil Price Crash) हो जाएंगे और पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Price) तेजी से गिरेंगी.
इसके साथ ही ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका केवल 'सही समझौता' करेगा, कोई भी ऐसा समझौता नहीं जो अच्छा न हो, और साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान लगातार शांति वार्ता का आह्वान कर रहा है. इस बीच बता दें कि US-Ira Tension के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी है और सोमवार को खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude Oil Price करीब 3 फीसदी की उछाल के साथ 108 डॉलर प्रति बैरल, जबकि WTI Crude Price 104 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था.


