DUSU Election Counting 2026 Live: किसके सिर सजेगा DUSU का ताज? वक्त पर नहीं पहुंची EVM, वोटों की गिनती में देरी
DUSU चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती की गई है. मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के साथ प्रमुख सड़कों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं.
DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव समेत चार केंद्रीय पदों के लिए वोटों की गिनती नॉर्थ कैंपस के यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपर्पज हॉल में हो रही है.
DUSU चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार प्रमुख पदों पर ABVP, NSUI और AISA-SFI गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला रहा. ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को मैदान में उतारा, जबकि NSUI की ओर से विजय शंकर मीणा उम्मीदवार हैं. वहीं, वाम छात्र संगठनों ने भी चुनाव में अपनी दावेदारी पेश की.
चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए दिल्ली पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग की गई थी और वैलिड आईडी कार्ड के बिना छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं थी.
DUSU चुनाव के दौरान कैंपस में शक्ति प्रदर्शन, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के काफिले और हुड़दंगबाजी के मामलों को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और डीयू प्रशासन से सवाल किया था कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ.
DUSU चुनाव रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए यहां जुड़े रहें...
DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट ने कहा कि वोटों की गिनती को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. मतगणना दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रही है.
DUSU चुनाव 2026 की वोटों की गिनती को लेकर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की DCP निहारिका भट्ट ने कहा कि वोटों की गिनती को देखते हुए स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इस तैनाती में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस और बाहरी फोर्स के जवान शामिल हैं.
VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, North District DCP Niharika Bhatt says, "Keeping in mind the election counting, there is a heavy deployment of police around the strong room. As part of this deployment, personnel from the North District Police and outside… pic.twitter.com/JuhBHuE7jm
शुरुआती रुझानों को देखते हुए पता चलता है कि ABVP और NSUI के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है. ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के लिए यश डबास तो NSUI की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए विजयशंकर मीणा के बीच मुकाबला है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के गठबंधन समेत मुख्य छात्र संगठनों को मिलाकर 20 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है. उम्मीदवारों की अंतिम अनंतिम सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे.
DUSU चुनाव 2026 की मतगणना के बीच ABVP के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास ने कहा कि छात्रों का ABVP पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि संगठन ने पूरे साल छात्रों के लिए लगातार काम किया है. यश डबास ने कहा कि ABVP ने ‘पिंक बूथ’ स्थापित कराने से लेकर ‘वामिका’ वैन की व्यवस्था करने तक काम किया.
VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, ABVP’s President candidate Yash Dabas says, "Students place their complete trust in ABVP because the organisation has worked tirelessly throughout the year, whether it was getting 'Pink Booths' set up, arranging for a… pic.twitter.com/J5oHoDokmD
उन्होंने बताया कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक हजार से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए. इसके अलावा खेलों से जुड़े छात्रों के लिए ‘DU Olympics’ जैसे बड़े कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव की मतगणना शुरू होने वाली है. दिल्ली पुलिस ने दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. काउंटिंग सेंटर के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.
STORY | DUSU poll counting begins amid heightened security across Delhi University More than 2,000 police and paramilitary personnel have been deployed across Delhi University, with restrictions imposed on key roads and heightened security around the counting centre, as counting… pic.twitter.com/KXkmwIIdeR