'महाराज भी कम नहीं थे, कमलनाथ सरकार उठाकर पटक दी', Ex मिनिस्टर ने कर दिया खुलासा, मंच पर सिंधिया भी रहे मौजूद

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
साल 2020 में कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्यों गिरी? इसको लेकर तरह तरह की बातें सामने आती रहती हैं.  अब उसी सरकार में मंत्री रहे और सिंधिया समर्थक नेता महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक सनसनीखेज दावा किया है. गुना जिले के बमोरी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के...

साल 2020 में कमलनाथ के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्यों गिरी? इसको लेकर तरह तरह की बातें सामने आती रहती हैं.  अब उसी सरकार में मंत्री रहे और सिंधिया समर्थक नेता महेंद्र सिंह सिसोदिया ने एक सनसनीखेज दावा किया है. गुना जिले के बमोरी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में सिसोदिया ने खुलासा किया कि कांग्रेस शासनकाल में सिंधिया का लगातार तिरस्कार किया जा रहा था और तत्कालीन सीएम कमलनाथ के 'कपट' की वजह से ही 'महाराज' ने सरकार गिराने का फैसला लिया था.

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमोरी में डिग्री कॉलेज के निर्माण से जुड़ा किस्सा साझा करते हुए तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर सीधा हमला बोला. 

सिसोदिया ने बताया कि जब वे बमोरी में डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर तत्कालीन उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के पास गए, तो पटवारी ने उन्हें नीचा दिखाते हुए कहा, ''पंचायत स्तर पर डिग्री कॉलेज के ख्वाब मत देखो, इसकी स्वीकृति नहीं मिलेगी.''

कमलनाथ का 'कपट' इसके बाद जब यह मामला तत्कालीन CM कमलनाथ के सामने रखा गया, तो उन्होंने दिखावे के लिए कॉलेज की स्वीकृति तो दे दी, लेकिन बजट जारी नहीं किया. सिसोदिया ने आरोप लगाया कि ''कमलनाथ कपटी थे, उनके मन में खोट था इसलिए उन्होंने बजट नहीं दिया.''

'महाराज ने सरकार उठाकर पटक दी और शिवराज को बनाया सीएम' सिसोदिया ने मंच से कहा कि ऐसी ही कई छोटी-बड़ी बातें और उपेक्षा की घटनाएं इकट्ठी होती गईं, जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा कदम उठाया. 

"ऐसी चीजें इकट्ठी होती गईं... फिर हमारे महाराज भी कम नहीं हैं, उन्होंने भी कमलनाथ सरकार को उठाकर पटक दिया! इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया गया."

उन्होंने आगे बताया कि बाद में जब शिवराज सरकार में डॉ. मोहन यादव (जो वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं) उच्च शिक्षा मंत्री बने, तब उन्होंने दोबारा बमोरी में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी और बजट आवंटित किया.

कॉलेज से संवरेगा युवाओं का भविष्य: सिंधिया समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बमोरी में सरकारी डिग्री कॉलेज के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की. सिंधिया ने कहा कि यह केवल एक इमारत नहीं है, बल्कि इससे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के भविष्य का निर्माण होगा. यहाँ से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करके निकलने वाले छात्र देश और प्रदेश में बमोरी का नाम रोशन करेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/mp-politics-ex-minister-mahendra-singh-sisodia-statement-kamal-nath-scindia-government-barmori-college-lcln-strc-2646424-2026-09-18?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World