EXCLUSIVE: 'मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं या नहीं?' ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने किया खुलासा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रही अटकलों के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आजतक की ग्रुप एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) गीता मोहन से खास बातचीत में साफ कहा कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं और अपना काम कर रहे हैं. पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका ईर...

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर चल रही अटकलों के बीच राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आजतक की ग्रुप एडिटर (फॉरेन अफेयर्स) गीता मोहन से खास बातचीत में साफ कहा कि मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं और अपना काम कर रहे हैं. पेजेशकियान ने कहा कि अमेरिका ईरान के ज्यादातर नेताओं को निशाना बना चुका है, लेकिन वह मोजतबा खामेनेई का पता लगाने में सक्षम नहीं है, उनके मुताबिक, यही वजह है कि अमेरिका की ओर से इस तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है.

दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन शुरू होते ही एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया, यह तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियानके साथ हाथ में हाथ डालकर चलते हुए की है. भारत और ईरान के रिश्तों को दिखाने वाली इस तस्वीर पर गीता मोहन से खास बातचीत में पेजेश्कियान ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के साथ लगातार मजबूत होते रिश्तों का संकेत है.

जब पेजेश्कियान से इस वायरल तस्वीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जब से मैंने राष्ट्रपति पद संभाला है, प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं. ईरान भारत के साथ अपने रिश्तों को हर दिन और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दोनों देशों के लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंधों का भी जिक्र किया. ईरानी राष्ट्रपति ने कहा, “भारत और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं और दोनों देशों का लंबा इतिहास रहा है. यह ऐसी चीज है, जो समय के साथ कभी नहीं बदलेगी.

पेजेश्कियान ने कहा कि तेहरान और नई दिल्ली के बीच मजबूत सहयोग दुनिया में बढ़ते “तानाशाही रवैये” का मुकाबला करने में मदद कर सकता है. उनका यह बयान अमेरिका पर परोक्ष निशाने के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने कहा, हम अपने रिश्तों को अपनी गहरी और मजबूत संस्कृति के आधार पर आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. मजबूत सहयोग दुनिया में बढ़ रहे तानाशाही रवैये का मुकाबला करने में हमारी मदद करेगा.यह भी पढ़ें: Exclusive: '6 महीने की जंग के बाद भी अमेरिका के आगे नहीं झुका ईरान', बोले राष्ट्रपति पेजेश्कियान

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/iran-president-pezeshkian-mojtaba-khamenei-alive-ntcpsc-dskc-2641388-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World