यूपी के अफजल खान पर भोपाल में FIR: पीड़िता बोली- 'सौरभ राय' बनकर मुझे प्रेम जाल में फंसाया, जबरन गर्भपात भी कराया

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
MP की राजधानी भोपाल में फर्जी पहचान बनाकर युवती से संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने के आरोप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने यूपी निवासी अफजल खान पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को 'सौरभ राय' बताया और करीब पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए.

MP की राजधानी भोपाल में फर्जी पहचान बनाकर युवती से संबंध बनाने और जबरन गर्भपात कराने के आरोप का मामला सामने आया है. पीड़िता ने यूपी निवासी अफजल खान पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर खुद को 'सौरभ राय' बताया और करीब पांच साल तक उसके साथ संबंध बनाए.

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिया और हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही, लेकिन बाद में शादी करने से बचता रहा. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने पहचान छिपाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और लंबे समय तक उसका शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया.

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. आरोप यह भी है कि इस दौरान उसका कई बार जबरन गर्भपात कराया गया. मामले में पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

घटना सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया. बजरंग दल सहित हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने फर्जी पहचान के जरिए महिलाओं को निशाना बनाने के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की. हिंदू संगठनों ने गरबा और अन्य धार्मिक आयोजनों में प्रवेश को लेकर भी कड़े इंतजाम करने की मांग उठाई है.

प्रदर्शन के दौरान संगठनों की ओर से कहा गया कि धार्मिक आयोजनों में आने वाले लोगों की पहचान सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. संगठनों ने इस तरह के मामलों को लेकर पुलिस प्रशासन से गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की.

वहीं, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब आरोपी की वास्तविक पहचान, पीड़िता के साथ उसके संबंध, शादी का वादा करने और जबरन गर्भपात व मारपीट के लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.

पुलिस की जांच और सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़िता के आरोपों की पुलिस जांच कर रही है. आरोपी पक्ष का बयान और मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट होगी.

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एक पीड़िता ने एमपी नगर में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने बताया कि 5 साल से एक व्यक्ति के साथ ऑफिस में काम करती थी. लड़के ने पहचान छिपाकर उसके साथ संबंध बनाए हैं. पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है. पुलिस सभी आरोपों पर जांच कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/bhopal-love-jihad-case-afzal-khan-fake-identity-saurabh-rai-mp-nagar-police-fir-lcln-dskc-2650377-2026-09-22?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World