How to Make Aloevera Gel: बाजार के महंगे-मिलावटी जेल को कहें बाय! घर पर ऐसे बनाएं ताजा और शुद्ध एलोवेरा जेल, आसान है तरीका

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
त्वचा की चमक बढ़ाने, मुहासों को कम करने और बालों को पोषण देने के लिए बाजार में मिलने वाले एलोवेरा या ब्यूटी जेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. लेकिन बाजार में डिब्बे में मिलने वाले जेल में आर्टिफिशियल कलर्स, केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं, जो कई बार संवेदनशील त्वचा क...

त्वचा की चमक बढ़ाने, मुहासों को कम करने और बालों को पोषण देने के लिए बाजार में मिलने वाले एलोवेरा या ब्यूटी जेल का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. लेकिन बाजार में डिब्बे में मिलने वाले जेल में आर्टिफिशियल कलर्स, केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स मिले होते हैं, जो कई बार संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं और काफी महंगे भी होते हैं.

ऐसे में महंगे और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय आप अपनी रसोई और बगीचे में मौजूद चीजों से 100% शुद्ध, ताजा और प्रिजर्वेटिव-फ्री नेचुरल जेल घर पर ही तैयार कर सकते हैं. यह जेल न सिर्फ त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करके प्राकृतिक निखार लाता है, बल्कि बालों को भी चमकदार और मजबूत बनाता है. आइए जानते हैं इसे बनाने के 2 सबसे आसान और असरदार तरीके!

एलोवेरा की पत्ती को पौधे से काटकर 10-15 मिनट के लिए सीधा खड़ा कर दें ताकि उससे पीला विषैला पदार्थ निकल जाए. इसके बाद पत्ती को अच्छे से धो लें.

पत्ती के किनारे वाले कांटेदार हिस्से को काटकर हटा दें और चाकू की मदद से ऊपरी छिलका निकाल लें.

चम्मच की मदद से सफेद और पारदर्शी एलोवेरा पल्प को बाउल में निकाल लें.

इस पल्प को मिक्सी के जार में डालें और साथ में गुलाब जल व विटामिन-ई ऑयल मिलाकर 10-15 सेकंड के लिए ब्लेंड करें.

तैयार हुए स्मूथ जेल को एक साफ और सूखे कांच के जार में भरें.

इसे फ्रिज में रखें. यह जेल 3-4 हफ्तों तक एकदम फ्रेश रहता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/home-living/story/how-to-make-pure-aloe-vera-gel-at-home-market-ka-milawati-gel-nahi-ghar-pe-banayen-pure-aloevera-gel-tvisp-dskc-2654623-2026-09-27?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World