IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान फाइनल बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें एशियन गेम्स 2026 का नियम
एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर है. भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर (शनिवार) को निशिन में फाइनल गोल्ड मेडल मुकाबला खेला जाएगा.
1 अक्टूबर (गुरुवार) को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, दूसरी ओर टीम इंडिया ने श्रीलंका को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंची. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर दोनों टीमों का महामुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाता है, तो गोल्ड मेडल किसके खाते में जाएगा?
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है. यानी अगर 3 अक्टूबर को बारिश के कारण फाइनल नहीं हो पाता है, तो मुकाबला अगले दिन नहीं कराया जाएगा.
ऐसी स्थिति में किसी एक टीम को विजेता घोषित करने के बजाय भारत और पाकिस्तान दोनों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा. यानी अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल में आमने-सामने होते हैं और बारिश के कारण मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमें गोल्ड मेडल जीतेंगी.
📸 𝗠𝗮𝗿𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴 𝗶𝗻𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹 🏅 A commanding 1️⃣2️⃣4️⃣-run victory in the semi-final takes #TeamIndia into the Gold Medal match on Saturday 🇮🇳 Scorecard ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/kr6h7UlyyG
खास बात यह है कि बारिश के कारण फाइनल रद्द होने पर इस बार ICC T20I रैंकिंग के आधार पर विजेता तय नहीं किया जाएगा. पिछले एशियन गेम्स यानी 2023 हांगझोउ में भारत और अफगानिस्तान के बीच पुरुष क्रिकेट का फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था.
यह भी पढ़ें: 3-3 से बराबरी, आखिरी मिनट में अभिषेक का वार... भारत ने पाकिस्तान को एशियन गेम्स में चटा दी धूल
तब बेहतर ICC T20I रैंकिंग वाली भारतीय टीम को गोल्ड मेडल दिया गया था. लेकिन एशियन गेम्स 2026 में नियम बदल गया है. अब फाइनल के लिए बारिश के कारण मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों फाइनलिस्ट को गोल्ड मेडल दिया जाएगा.
यानी भारत-पाकिस्तान फाइनल बारिश की भेंट चढ़ा तो बिना एक गेंद खेले भी दोनों टीमें एशियन गेम्स 2026 चैम्पियन के रूप में गोल्ड मेडल साझा करेंगी.

