India vs Sri Lanka, 2nd Semi Final Live Score: भारत को दूसरा झटका, अभ‍िषेक के बाद संजू आउट, वैभव-अय्यर क्रीज पर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
IND vs SL Semi Final Live Score, Asian Games: एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

IND vs SL Semi Final Live Score, Asian Games: एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. 

इस मुकाबले की लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड के लिए इस पेज को र‍िफ्रेश करते रहें. भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला एशियन गेम्स के फाइनल में जगह बनाने के लिए खेला जा रहा है. टॉस के बाद अब भारतीय बल्लेबाजों पर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी.

अभिषेक शर्मा ने आते ही आक्रामक अंदाज दिखाया, लेकिन उनकी पारी ज्यादा देर नहीं चल सकी. उन्होंने सिर्फ 3 गेंदों में 7 रन बनाए. कप्तान सहान अरच‍िगे ने सिनेथ जयवर्धने के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया. 

संजू सैमसन भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके. उन्होंने 9 गेंदों में 7 रन बनाए. थारिंदु रत्नायके ने संजू को क्लीन बोल्ड कर दिया.

इस मुकाबले में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभ‍िषेक शर्मा ओपन‍िंग करने के लिए उतरे.

थारिंदु अर्चिगे ने वैभव सूर्यवंशी की 21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी का अंत कर दिया. वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. वह ट्रैक से नीचे निकलकर ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलने पहुंचे, लेकिन गेंद की पकड़ और टर्न ने उन्हें चौंका दिया. बल्ले का मोटा बाहरी किनारा लगा और गेंद शॉर्ट थर्ड की ओर उछली, जहां सिनेथ जयवर्धने ने जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार कैच लपक लिया. वैभव सूर्यवंशी को श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में मौका मिला है. वहीं, पहली बार ऐसा हुआ है कि वैभव, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन तीनों एक साथ टीम में शामिल हैं.  ईशान किशन और तिलक वर्मा भी टीम का हिस्सा हैं. वहीं, ऑलराउंडर में शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर तीनों ही टीम में है. स्पिनर रवि बिश्नोई भी प्लेइंग-11 में हैं. जापान के खिलाफ मैच में स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिली थी, इस कारण टीम इंडिया ने केवल एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ही टीम में शामिल किया है.श्रीलंका के भारत की प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-vs-sri-lanka-2nd-semi-final-live-score-asian-games-2026-ind-sl-match-vaibhav-sanju-bumrah-tspok-dskc-2658020-2026-10-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Economy