India's First LNG Train: देश की पहली LNG ट्रेन, डुअल-फ्यूल सिस्टम से लैस, देखें झलक
भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बीते दिनों पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाई थी और अब एक कदम आगे बढ़कर देश की पहली एलएनजी ट्रेन (India's First LNG Train) को पटरियों पर उतार दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के साबरमती से देश की इस पहली लिक्विफाइड नेचुरल गैस पर चलने वाली हरित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. (Photo: X/@drmadiwr)
सफल ट्रायल, अब पटरी पर उतरी LNG ट्रेन पटरियों पर उतारने से पहले इस ग्रीन ट्रेन यानी LNG इंजन वाली ट्रेन के सफल ट्रायल किए गए थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो करीब 2000 किलोमीटर के ट्रायल के बाद इसे हरी झंडी दिखाई गई है. Indian Railway की इस एलएनजी ट्रेन के पीछे उद्देश्य ईंधन की लागत कम करने के साथ ही कार्बन उत्सर्जन को कम करना भी है. (Photo: X/@drmadiwr/Screengrab)
रेलवे ने कहा- नए अध्याय की शुरुआत अहमदाबाद रेलवे की ओर से LNG Train को लेकर किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया गया कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने साबरमती से भारतीय रेल की पहली LNG-Powered ट्रेन का शुभारंभ किया.
🚆 साबरमती से भारतीय रेल में हरित ऊर्जा के नए अध्याय का शुभारंभ! 🌱🇮🇳 माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा आज साबरमती से भारतीय रेल की पहली LNG-powered ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। डीज़ल + LNG ड्यूल-फ्यूल तकनीक पर आधारित यह पहल पारंपरिक ईंधन पर… pic.twitter.com/7fhLohXDzz
DRM अहमदाबाद के ऑफिशियल ट्विटर (अब एक्स) हैंडल से इसके वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया, 'साबरमती से भारतीय रेल में हरित ऊर्जा के नए अध्याय का शुभारंभ!' (Photo: X/@drmadiwr/Screengrab)
डुअल फ्यूल तकनीक का इस्तेमाल देश की पहली एलएनजी ट्रेन सिर्फ लिक्विफाइड नेचुरल गैस पर ही नहीं चलेगी, बल्कि ये ट्रेन डीजल + LNG डुअल-फ्यूल तकनीक पर आधारित है. इसका मतलब है कि इस टेक्नोलॉजी एक ही इंजन को LNG और डीजल दोनों ईंधनों पर चलाया जा सकता है, जो उस ईंधन की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. रेलवे का यह कदम पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के साथ ही ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम है और इससे रेलवे को मोटी बचत होगी. (Photo:X/@drmadiwr/Screengrab)
रेलवे के Video में क्या-क्या? अहमदाबाद रेल मंडल की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट किए गए. इसमें रेलवे ने देश की पहली एलएनजी ट्रेन की झलक दिखाई और वीडियो में रेलवे की हरित यात्रा की शुरुआत की झलक देखने को मिल रही है. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में इस ट्रेन में मौजूद छात्रों अपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए रेलवे की इस नई यात्रा का स्वागत करते दिख रहे हैं. (Photo: X/@drmadiwr/Screengrab)
हाइड्रोजन ट्रेन के बाद अब LNG ट्रेन जहां देश में पहली एलएनजी ट्रेन की शुरुआत हुई है, तो वहीं बीते कुछ दिनों पहले ही भारतीय रेलवे ने पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की थी और ये 10 डिब्बों वाली ट्रेन फिलहाल हरियाणा में जींद स्टेशन से सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चल रही है. इस रूट की कुल दूरी लगभग 89 से 90 किलोमीटर है. रिपोर्ट्स की मानें, तो रेलवे इसे चलाने के लिए अन्य रूट्स की पहचान भी कर रही है. (Photo: PTI)