सबसे सस्ता iPhone 17, फ्लिपकार्ट सेल में ये होगी कीमत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Flipkart पर साल 2026 की सबसे बड़ी सेल आ रही है, जिसका नाम बिग बिलियन डेज सेल है. 

Flipkart पर साल 2026 की सबसे बड़ी सेल आ रही है, जिसका नाम बिग बिलियन डेज सेल है. 

Flipkart BBD Sale 9 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है. सेल लाइव होने से पहले ही iPhone 17 की डील्स का खुलासा कर दिया है. 

अपकमिंग फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 को 79,900 रुपये तक में खरीदा जा सकेगा, जिसमें सभी ऑफर्स शामिल हैं. 

iPhone 17 की कीमत सितंबर में कंपनी बढ़ा चुकी है. कभी iPhone 17 को 82,900 रुपये में लॉन्च किया था और सितंबर में कंपनी ने इसकी कीमत 99,900 रुपये कर दी है. 

iPhone 17  का शुरुआती वेरिएंट 256GB स्टोरेज में आता है और ऐसे में जो लोग इसको खरीदना चाहते हैं. उनके लिए ये बेस्ट डील साबित हो सकती है.

फ्लिपकार्ट पर बताया है कि इसकी MRP 99,900 है लेकिन सेल के दौरान इसको 84,999 रुपये में लिस्ट किया जाएगा. क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस डिस्काउंट मिलेगा. अब नेट इफेक्टिव कीमत 79,999 रुपये है. 

iPhone 17 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें दोनों ही 48-48 मेगापिक्सल का कैमरे हैं. 18 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. 

iPhone 17 में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए सेरेमिक शील्ड दी गई है. इसमें एंटी रिफ्लेक्टिंग कोटिंग भी मिलती है.

iPhone 17 को पावर देने के लिए Apple A19 (3nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह हैंडसेट iOS 26 के साथ आता है, जिसको iOS 27 के साथ अपडेट किया जा सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/iphone-17-price-in-bbd-sale-2026-ttecr-286316-03-10-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business