iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग शुरू, अभी नहीं किया तो बढ़ सकता है इंतजार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आप iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Apple ने भारत में दोनों नए Pro iPhone की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यानी अब आप अपना पसंदीदा मॉडल पहले ही बुक कर सकते हैं. कंपनी ने इन दोनों फोन की सेल 18 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किय...

अगर आप iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Apple ने भारत में दोनों नए Pro iPhone की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है. यानी अब आप अपना पसंदीदा मॉडल पहले ही बुक कर सकते हैं. कंपनी ने इन दोनों फोन की सेल 18 सितंबर से शुरू करने का ऐलान किया है.

अब बात करते हैं कीमत की. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है. दोनों फोन में 256GB से लेकर 2TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा. जाहिर है, अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो इसके लिए ज्यादा पैसे भी खर्च करने होंगे.

इसका सीधा सा जवाब है, पसंद का फोन पहले बुक करना. मान लीजिए आपको कोई खास कलर पसंद है या फिर आपको 2TB वाला मॉडल ही चाहिए. ऐसे में आप प्री-बुकिंग के दौरान अपना पसंदीदा वैरिएंट बुक कर सकते हैं. 

इससे सेल शुरू होने के बाद स्टॉक खत्म होने या अपने पसंदीदा मॉडल के लिए इंतजार करने की टेंशन कम हो जाती है. यही वजह है कि कई लोग नए आईफोन की सेल शुरू होने से पहले ही उसे प्री-बुक कर देते हैं.

 यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग के बाद क्यों बढ़ी iPhone 17 की डिमांड? बाजार में स्टॉक गायब, कीमतों को लेकर भी सवाल

नए iPhone 18 Pro सीरीज में खास क्या है?

Apple ने इस बार फोन के परफॉर्मेंस और कैमरा पर खास ध्यान दिया है. iPhone 18 Pro और Pro Max में नया A20 Pro चिप दिया गया है. कैमरा सिस्टम में भी बदलाव किए गए हैं. फोन के मेन कैमरे में variable aperture फीचर दिया गया है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो लेने में मदद मिल सकती है.

बैटरी को लेकर भी Apple ने सुधार का दावा किया है. कंपनी के मुताबिक iPhone 18 Pro Max में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है. इसके अलावा भारत में कुछ बैंक कार्ड पर इंस्टेंट कैशबैक, No Cost EMI और पुराने आईफोन को एक्सचेंज करने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है.

हालांकि ऑफर बैंक और डिवाइस के हिसाब से अलग हो सकते हैं. तो अगर आपने iPhone 18 Pro या Pro Max लेने का मन बना लिया है और फोन 18 सितंबर के आसपास चाहिए, तो प्री-बुकिंग आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/iphone-18-pro-max-pre-orders-start-today-september-18-prym-dskc-2641858-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business