Jio यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर, ₹399 के रिचार्ज पर सालभर Canva Pro फ्री
अगर आप Jio यूजर हैं और Canva पर फोटो, वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट बनाते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. Jio अब कुछ चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ कैनवा का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रहा है. यानी जिस Canva Pro के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ते हैं, वो अब Jio रिचार्ज के साथ मिल रहा है.
सबसे खास बात ₹399 वाले प्लान को लेकर है. इस प्लान पर यूजर्स को 12 महीने के लिए कैनवा प्रो फ्री मिलेगा. यानी पूरे एक साल तक Canva के प्रीमियम फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकेंगे. आइए जानते है बाकि दूसरे फीचर्स
Canva Pro की सालाना कीमत करीब 4 हजार रुपये तक पहुंचती है. ऐसे में अगर आप पहले से कैनवा इस्तेमाल करते हैं, तो Jio का ये ऑफर आपके लिए काफी फायदे का हो सकता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रोज फोटो एडिट करते हैं, वीडियो बनाते हैं या सोशल मीडिया के लिए डिजाइन तैयार करते हैं.
कैनवा प्रो में प्रीमियम टेम्पलेट्स, फोटो, वीडियो और कई डिजाइन टूल मिलते हैं. इसके अलावा बैकग्राउंड हटाने और डिजाइन को अलग-अलग फॉर्मेट में बदलने जैसे फीचर भी मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, 79,999 रुपये में क्या मिलेगा खास?
अब अगर आप ₹399 खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए भी एक विकल्प है. ₹349 वाले Jio प्लान पर Canva Pro Lite का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इसके अलावा ₹349 या उससे ज्यादा कीमत वाले कुछ चुनिंदा 2GB डेली डेटा प्लान भी इस ऑफर के दायरे में आएंगे.
Jio का ये ऑफर 16 सितंबर से शुरू होगा. अगर आप इस ऑफर के लिए योग्य हैं, तो MyJio ऐप में जाकर इसे चेक और एक्टिवेट कर सकते हैं. यानी अगली बार Jio का रिचार्ज करने से पहले MyJio में ये ऑफर जरूर देख लें. कुल मिलाकर, अगर कैनवा का इस्तेमाल आपका रोज का काम है, तो Jio का ये ऑफर आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है.

