Kal Ka Rashifal 4 October 2026: वृष राशि के धनधान्य में वृद्धि, आपकी राशि के लिए कल कैसा रहेगा दिन?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मेष राशि मेष राशि वालों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. बंधुजनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी. परिणामों से उत्साहित रहेंगे और परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी. भाईचारा मजबूत होगा और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाणि...

मेष राशि मेष राशि वालों की सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. बंधुजनों का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में सकारात्मकता आएगी. परिणामों से उत्साहित रहेंगे और परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी. महत्वपूर्ण प्रयासों में गति आएगी. भाईचारा मजबूत होगा और सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे. वाणिज्यिक मामलों पर ध्यान रहेगा. सहकारिता बढ़ेगी और विभिन्न मामले सुलझ सकते हैं. बड़ों का सम्मान बनाए रखें. व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूलता बनी रहने के साथ शुभ सूचनाएं भी मिल सकती हैं.

शुभ अंक: 1, 6 और 9 शुभ रंग: चमकीला लाल आज का उपाय: आत्मतत्व स्वरूप सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. अच्छे श्रोता बनें और संवाद बढ़ाएं.

वृष राशि वृष राशि वालों के निजी कार्यों में गति आएगी. अपनों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे और घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. आकर्षक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. धन-धान्य में वृद्धि के अवसर बन सकते हैं और आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. अतिथि आगमन संभव है. व्यवहार में मधुरता बनाए रखेंगे और मेलजोल बढ़ाने में रुचि लेंगे. रक्त संबंधों में मजबूती आएगी. जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर ध्यान रहेगा. साज-सज्जा और भव्यता से जुड़े कामों में भी रुचि रहेगी.

शुभ अंक: 4, 6 और 7 शुभ रंग: श्वेत आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. अपना वचन निभाएं और विनम्र रहें.

मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के रचनात्मक प्रयास सफल हो सकते हैं. विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मकता बनी रहेगी और सफलता का प्रतिशत बढ़ सकता है. व्यक्तिगत मामलों में सुधार आएगा. कार्य और व्यापार को बेहतर बनाने के अवसर मिलेंगे. अनुबंधों से जुड़े योग बन सकते हैं. नवाचार पर जोर रहेगा. संबंधों में सुधार होगा और प्रबंधन एवं प्रशासन से जुड़े काम आगे बढ़ेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं. बचत और बैंकिंग से जुड़े मामलों में रुचि रहेगी. मेहमानों का आगमन भी हो सकता है.

शुभ अंक: 1, 4, 5 और 6 शुभ रंग: आसमानी आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. सृजनात्मकता बढ़ाएं.

कर्क राशि कर्क राशि वालों का ध्यान रिश्तों पर रहेगा. सभी को जोड़कर चलने की कोशिश करेंगे. त्याग और सहयोग की भावना बढ़ेगी. परिवार और करीबियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे. प्रबंधन से जुड़े काम सहजता से पूरे हो सकते हैं. बजट के अनुसार आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा. निवेश और विस्तार की सोच बन सकती है. बड़े लोगों की सलाह पर ध्यान देंगे. जरूरी कामों में धैर्य रखें और नीति-नियमों के अनुसार काम करें. वैदेशिक कार्यों में भी गति आने के संकेत हैं.

शुभ अंक: 1, 2, 4 और 6 शुभ रंग: पर्ल पिंक आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. विनम्रता बनाए रखें.

सिंह राशि सिंह राशि वालों के लिए करियर और कारोबार से जुड़े मामलों में तेजी रह सकती है. प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करेंगे. जरूरी कामों को तेजी से पूरा करने पर जोर रहेगा. आर्थिक अवसरों में वृद्धि हो सकती है. लाभ और व्यापार बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. विस्तार की संभावनाएं बन सकती हैं. आय के एक से अधिक स्रोत बनने की संभावना है. लंबित धन की प्राप्ति हो सकती है. पेशेवर रवैया बनाए रखें और सभी को साथ लेकर चलें.

शुभ अंक: 1, 4 और 7 शुभ रंग: गहरा गुलाबी आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.

कन्या राशि कन्या राशि वालों के कामकाजी मामलों में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. पेशेवर प्रभाव में वृद्धि होगी. उद्योग और व्यापार से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है. लाभ का प्रतिशत बेहतर होने के संकेत हैं. शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं. कामकाज पर फोकस बढ़ेगा और अनुभव का लाभ मिलेगा. बड़ी सोच के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रबंधकीय विषयों को गति मिलेगी. पेशेवर लोग इच्छित सफलता पाने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. समकक्षों का भरोसा जीतने का अवसर मिलेगा.

शुभ अंक: 1, 4, 5 और 6 शुभ रंग: पिस्ता कलर आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. सहयोग की भावना बढ़ाए रखें.

तुला राशि तुला राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और करियर-कारोबार में तेजी आ सकती है. लाभकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे. कामकाज उम्मीद से बेहतर रह सकता है. सभी का समर्थन मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. धर्मकार्य और पुण्य अर्जन में रुचि बढ़ सकती है. आस्था मजबूत होगी और मित्रों का समर्थन मिलेगा. कारोबार में गति बनाए रखने का प्रयास करेंगे.

शुभ अंक: 4, 6 और 7 शुभ रंग: स्फटिक के समान आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. साहस बढ़ाए रखें.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों को परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा. करीबी लोगों की मदद उत्साह बढ़ाएगी. आर्थिक मामलों पर फोकस बढ़ाएं. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करते समय जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा. समकक्षों और बड़ों का सहयोग प्राप्त हो सकता है. शोधात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. कुल-कुटुंब के साथ नजदीकी बनी रहेगी. आकस्मिक परिस्थितियां सामने आ सकती हैं, इसलिए तैयारी के साथ आगे बढ़ें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और अनुशासन बनाए रखें. संकोच को अपने काम में बाधा न बनने दें.

शुभ अंक: 1, 6 और 9 शुभ रंग: ऐप्पल रेड आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. सहयोग की भावना बनाए रखें.

धनु राशि धनु राशि वाले महत्वपूर्ण चर्चाओं को बेहतर दिशा देने में सफल हो सकते हैं. कामकाजी मामलों में सफलता बढ़ेगी. साझा प्रयासों में भरोसा बनाए रखें. उद्योग और कारोबार से जुड़े कामों को गति मिलेगी. दांपत्य जीवन में सुख-सौख्य बना रह सकता है. जीवनसाथी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है. स्थायित्व को बल मिलेगा और योजनाओं में गति आएगी. मित्र संबंधों में सफलता मिलेगी. व्यापार को संवारने में सहजता रहेगी. शारीरिक संकेतों पर ध्यान दें और नियमों की अनदेखी से बचें.

शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9 शुभ रंग: स्वर्णिम आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. योग-प्राणायाम पर जोर दें और टीम को बेहतर बनाएं.

मकर राशि मकर राशि वालों के लिए करियर का दिन सामान्य रह सकता है. पेशेवर पक्ष को मजबूत करने पर ध्यान देंगे. अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें. सतर्कता और सजगता के साथ आगे बढ़ें. नौकरीपेशा लोगों को बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का अवसर मिलेगा. नियमों के अनुसार काम करना लाभकारी रहेगा. मेहनत और पेशेवरता से अपनी जगह बनाने का प्रयास करें. किसी प्रलोभन में न आएं और अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें. खर्च और लेनदेन पर नजर रखें.

शुभ अंक: 4, 6, 8 और 9 शुभ रंग: रस्ट कलर आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. काम में निरंतरता बनाए रखें.

कुंभ राशि कुंभ राशि वाले नीति-नियमों का सम्मान करेंगे. बड़ों की आज्ञा का पालन करने की कोशिश करेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में रह सकते हैं. करीबियों का साथ मिलेगा. मित्रों के साथ भ्रमण और मनोरंजन के अवसर बन सकते हैं. लाभ के अवसर बने रहेंगे. अध्ययन-अध्यापन से जुड़े मामलों में प्रभावी रहेंगे. संतान पक्ष से अच्छे संकेत मिल सकते हैं. जरूरी सूचना प्राप्त हो सकती है. सक्रिय और सतर्क रहें. आवश्यक कामों को दोपहर बाद तक पूरा करने का प्रयास करें.

शुभ अंक: 1, 4, 6 और 8 शुभ रंग: बैंगनी आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. स्वाध्याय पर जोर दें.

मीन राशि मीन राशि वालों के निजी संबंधों को बढ़ावा मिलेगा. व्यक्तित्व और व्यवहार प्रभावी रहेगा. परिवार की परंपराओं को निभाने का प्रयास करेंगे. भवन और वाहन से जुड़े मामलों में समाधान मिल सकता है. हालांकि अति उत्साह और आवेश से बचना जरूरी रहेगा. जल्दबाजी में निर्णय न लें. व्यक्तिगत व्यवहार पर ध्यान दें और अहंकार से बचें. विनम्रता बनाए रखने से रिश्ते बेहतर रहेंगे. जीवन में सुख बढ़ सकता है. निजी मामले पक्ष में बनेंगे और प्रबंधन से जुड़े प्रयासों को गति मिलेगी.

शुभ अंक: 1, 3, 6 और 9 शुभ रंग: भगवा आज का उपाय: सूर्यदेव और पितरों को जल से अर्घ्य दें. बड़ों की बात सुनें, ध्यान-प्राणायाम करें और बड़प्पन की भावना बढ़ाएं.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/kal-ka-rashifal-4-september-horoscope-for-tomorrow-mesh-se-meen-tak-all-zodiac-signs-prediction-in-hindi-tvisu-dskc-2660136-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World