Kathal Ka Achar: आम-नींबू छोड़िए, राई-सौंफ डालकर बनाएं चटपटा और टेस्टी कटहल का अचार, दाल-रोटी संग लगेगा मजेदार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
गर्मी और मॉनसून के मौसम में बाजार में मिलने वाला कच्चा कटहल सिर्फ सब्जी बनाने के काम ही नहीं आता, बल्कि इसका चटपटा और मसालेदार अचार भी बेहद पसंद किया जाता है. अक्सर लोग आम, नींबू या मिर्च का अचार बनाते हैं, लेकिन राई और सौंफ के खास मसाले से तैयार कटहल का अचार स्वाद में सबसे अलग औ...

गर्मी और मॉनसून के मौसम में बाजार में मिलने वाला कच्चा कटहल सिर्फ सब्जी बनाने के काम ही नहीं आता, बल्कि इसका चटपटा और मसालेदार अचार भी बेहद पसंद किया जाता है. अक्सर लोग आम, नींबू या मिर्च का अचार बनाते हैं, लेकिन राई और सौंफ के खास मसाले से तैयार कटहल का अचार स्वाद में सबसे अलग और लाजवाब होता है.

अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो यह अचार सालों-साल तक खराब नहीं होता और सादे से सादे दाल-चावल, रोटी या पराठे के स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है.

कटे हुए कटहल को पानी और थोड़ी सी हल्दी व नमक के साथ भगोने या कुकर में सिर्फ 1 सीटी आने तक हल्का उबालें (ध्यान रखें, कटहल गलना नहीं चाहिए, सिर्फ सॉफ्ट होना चाहिए).

उबले हुए कटहल का सारा पानी निथार लें और इसे किसी सूती कपड़े पर फैलाकर 3-4 घंटे की धूप या पंखे की हवा में सुखाएं ताकि इसकी पूरी नमी खत्म हो जाए.

एक पैन में सौंफ, मेथी दाना, अजवाइन और राई को धीमी आंच पर 1-2 मिनट रोस्ट करें. ठंडा होने पर इन्हें मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें.

सरसों के तेल को कड़ाही में धुआं उठने तक गरम करें, फिर गैस बंद करके तेल को हल्का गुनगुना होने दें.

गुनगुने तेल में हींग, कलौंजी, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, दरदरा पिसा मसाला, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं.

अब इस मसालेदार तेल में सूखा हुआ कटहल डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि कटहल के हर टुकड़े पर मसाले की अच्छी कोटिंग आ जाए.

तैयार अचार को किसी साफ, सूखे और एयरटाइट कांच के जार में भरें. ऊपर से थोड़ा सा सरसों का तेल और डालकर 2-3 दिन धूप दिखाएं. आपका चटपटा कटहल का अचार तैयार है.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/how-to-make-spicy-jackfruit-pickle-with-fennel-and-mustard-kathal-ka-achar-kaise-banayen-tvisp-dskc-2647846-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World