LIVE मैच में हुआ भयंकर बवाल, अंपायर से भिड़ा बल्लेबाज? DRS में सच सामने आते ही गुस्से में लाल होकर छोड़ा मैदान!
भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में मैदान पर जमकर हंगामा देखने को मिला. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड आउट होने के बाद इतने गुस्से में आ गए कि वह सीधे मैदानी अंपायर्स से ही भिड़ गए.
अंपायर के साथ उनकी इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैन्स लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. क्रिकेट के कई दिग्गज भी अंपायर के फैसले पर हैरानी जता रहे हैं.
यह घटना वेस्टइंडीज की पारी के दौरान हुई, जब टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी. नमन धीर गेंदबाजी कर रहे थे और उनकी एक गेंद रदरफोर्ड के शरीर के काफी करीब से निकली.
रदरफोर्ड ने उस पर कट शॉट खेलने की कोशिश की, जिस दौरान बल्ले का हल्का सा किनारा लगा और विकेटकीपर केएल राहुल ने मुस्तैदी दिखाते हुए शानदार कैच लपक लिया. अपील पर मैदानी अंपायर ने तुरंत आउट करार दे दिया.
फैसले से नाखुश रदरफोर्ड ने बिना समय गंवाए तुरंत DRS या रिव्यू ले लिया. लेकिन जब थर्ड अंपायर ने अल्ट्राएज की जांच की तो उसमें गेंद और बल्ले का साफ संपर्क नजर आया, जिसके बाद मैदानी अंपायर का फैसला सही ठहराया गया.
थर्ड अंपायर का फैसला आने के बाद रदरफोर्ड अपना आपा खो बैठे. वह अंपायर के फैसले से बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे और मैदान पर ही अंपायर्स से तीखी बहस करने लगे. काफी नाराजगी जताने और नाखुशी जाहिर करने के बाद वह बुदबुदाते हुए पवेलियन की तरफ लौटे.
आउट होने से पहले रदरफोर्ड ने 25 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 24 रनों की पारी खेली और इस विकेट के साथ भारत को एक अहम सफलता मिल गई. सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है.


