Love & War Alia Bhatt First Look: थाईस्लिट गाउन, बॉस लेडी वाइब, आलिया भट्ट के किलर लुक ने मचाई सनसनी, Photo

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रणबीर कपूर के बाद संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया. इस लुक में आलिया रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. आलिया का फर्स्ट लुक 1960 और 1970 के दशक की फिल्मों में दिखाए जाने वाले रेट्रो कैबरे गानों की याद दिलाता है.

रणबीर कपूर के बाद संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया. इस लुक में आलिया रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं. आलिया का फर्स्ट लुक 1960 और 1970 के दशक की फिल्मों में दिखाए जाने वाले रेट्रो कैबरे गानों की याद दिलाता है.

पोस्टर में आलिया स्टेज पर खड़ी हैं और उनके ऊपर कई स्पॉटलाइट्स पड़ रही हैं. उन्होंने रेड कलर का फेदर वाला हेडगियर भी पहना है. 

आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक आलिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “रीयूनाइटेड” यानी “फिर से साथ आए. ‘लव एंड वॉर’ से रिलीज किए गए आलिया के फर्स्ट लुक ने फैन्स के दिलों में खलबली मचा दी है. आलिया को पर्दे पर रेट्रो लुक और किरदार में देखना दिलचस्प होने वाला है. फिल्म 21 जनवरी 2027 में रिलीज होगी. 

‘लव एंड वॉर’ संजय लीला भंसाली के साथ आलिया की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने साल 2022 में आई ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में साथ काम किया था. इस फिल्म में आलिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. गुरुवार को मेकर्स ने रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक रिलीज किया था. इसमें वो एक विंटेज स्पोर्ट्स कार की ड्राइवर सीट पर बैठे नजर आए थे, उनके हाथ में गोली लगने का निशान भी दिखा था. 

‘लव एंड वॉर’ में आलिया अपने पति रणबीर कपूर और अभिनेता विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. आलिया इससे पहले विक्की के साथ मेघना गुलजार की फिल्म ‘राजी’ में काम कर चुकी हैं. ये आलिया की शुरुआती सफल फिल्मों में से एक थी और विक्की के करियर के लिए भी अहम साबित हुई थी.

रणबीर और आलिया इससे पहले अयान मुखर्जी की 2022 में आई फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आए थे. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी और इसकी कहानी को ट्रिलॉजी के रूप में आगे बढ़ाने की योजना थी. हालांकि, इसके सीक्वल को लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. रणबीर और आलिया की नजदीकियां ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की और नवंबर में बेटी राहा कपूर का वेलकम किया. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/alia-bhatt-transforms-cabaret-dancer-love-and-war-first-look-sanjay-leela-bhansali-ranbir-kapoor-vicky-kaushal-tmovb-dskc-2652936-2026-09-25?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World