MARUTI का कमाल, 34KM माइलेज वाली Baleno AMT लॉन्च

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मारुति सुजुकी ने सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दे दिया है. लंबे समय से मारुति सुजुकी से इसकी उम्मीद की जा रही थी. 

मारुति सुजुकी ने सीएनजी के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प दे दिया है. लंबे समय से मारुति सुजुकी से इसकी उम्मीद की जा रही थी. 

इससे पहले तक सिर्फ टाटा मोटर्स के पास ऐसी कारें थीं, जो सीएनजी + एएमटी के साथ आती थीं. अब मारुति भी इस लिस्ट में शामिल हो गई है.

कंपनी ने नई नवेली बलेनो के साथ इस कॉम्बिनेशन को लॉन्च किया है. Maruti Baleno CNG AMT की कीमत 8.32 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू है. 

ये कॉम्बिनेशन डेल्टा और जीटा वेरिएंट में मिलेगा. ये कार 1.2 लीटर के इंजन के साथ आती है, जो 70 एचपी की पावर जनरेट करता है. 

मैन्युअल वर्जन के मुकाबले एएमटी वेरिएंट ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी ऑफर करता है. कार का क्लेम्ड माइलेज 34.47Km/Kg का है. 

कार में Z-सीरीज का 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. 

वैसे लोगों को उम्मीद थी कि मारुति नई बलेनो में अंडर बॉडी सीएनजी टैंक देगी. लेकिन कंपनी ने ऐसा कुछ नहीं किया. 

अगर सेगमेंट की बात करें, तो मारुति सुजुकी बलेनो के अलावा टाटा अल्ट्रोज में सीएनजी के साथ एएमटी का विकल्प मिलता है. 

इस महीने की शुरुआत में मारुति सुजुकी ने बलेनो का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है. इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/maruti-baleno-cng-amt-launch-price-features-mileage-auam-285850-19-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World