Methi-Mirchi Thepla: नाश्ते में रोज पराठा खाना छोड़ें, ताजी मेथी और हरी मिर्च से बनाएं टेस्टी थेपला, बच्चों को आएगा खूब पसंद

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
सुबह के नाश्ते में रोज-रोज वही पोहा, उपमा या भारी पराठे खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं, तो ताजी हरी मेथी और चटपटी हरी मिर्च से बना गुजराती मेथी थेपला आपके लिए सबसे बेहतरीन, हल्का और स्वादिष्ट विकल्प है. सर्दियों के मौसम में बाजार में आने वाली ताजी मेथी न केवल स्वाद में लाजवाब होती ह...

सुबह के नाश्ते में रोज-रोज वही पोहा, उपमा या भारी पराठे खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं, तो ताजी हरी मेथी और चटपटी हरी मिर्च से बना गुजराती मेथी थेपला आपके लिए सबसे बेहतरीन, हल्का और स्वादिष्ट विकल्प है. सर्दियों के मौसम में बाजार में आने वाली ताजी मेथी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत और पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है.

कई बार बच्चे मेथी की हल्की कड़वाहट के कारण इसे खाने में आनाकानी करते हैं लेकिन अगर आटे में थोड़ा-सा दही, बेसन और तिल मिलाकर आटा गूंधा जाए, तो थेपला एकदम सॉफ्ट बनता है और इसकी कड़वाहट पूरी तरह गायब हो जाती है. यह नाश्ते, बच्चों के स्कूल टिफिन और सफर में ले जाने के लिए एकदम परफेक्ट है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान और परफेक्ट विधि!

ताजी मेथी के पत्तों को तोड़कर 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि पूरी मिट्टी निकल जाए. अब इसे सूती कपड़े पर सुखाकर बिल्कुल बारीक काट लें.

एक बड़ी परात में गेहूं का आटा, बेसन, बारीक कटी मेथी, सफेद तिल, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हिंग, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और स्वादानुसार नमक मिलाएं.

अब इसमें 2 चम्मच तेल और 3 चम्मच ताजा दही मिलाएं. दही थेपले को लंबे समय तक बेहद सॉफ्ट और मुलायम बनाए रखता है. सभी सूखी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिक्स कर लें.

मेथी और दही में अपनी नमी होती है, इसलिए पहले बिना पानी डाले आटे को बांधें. इसके बाद जरूरत अनुसार थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालें और एकदम सॉफ्ट (मुलायम) आटा गूंध लें. आटे के ऊपर हल्का-सा तेल लगाकर 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.

आटे की छोटी-छोटी लोइयां (पेड़े) बनाएं. एक लोई को सूखे आटे में लपेटें और चकले पर रखकर पतली रोटी की तरह बेल लें. (थेपला जितना पतला बेला जाएगा, उतना ही टेस्टी और सॉफ्ट बनेगा).

तवे को तेज आंच पर गर्म करें. बेले हुए थेपले को तवे पर डालें. जब एक तरफ हल्के छोटे बबल्स दिखने लगें, तो इसे तुरंत पलट दें. अब दोनों तरफ थोड़ा-सा तेल या घी लगाएं और कलछी से हल्का-हल्का दबाते हुए सेक लें. (थेपले को बहुत देर तक धीमी आंच पर न सेकें, वरना यह कड़क हो जाएगा. इसे तेज/मध्यम आंच पर झटपट सेका जाता है).

तैयार है आपका गरमा-गरम, सॉफ्ट और जायकेदार मेथी थेपला! इसे ताजे आम या नींबू के तीखे अचार या मसाला चाय के साथ सर्व करें.

Original Source
https://www.aajtak.in/lifestyle/news/story/how-to-make-soft-gujarati-methi-mirchi-thepla-recipe-healthy-methi-mirch-thepla-kaise-banayen-tvisp-dskc-2658272-2026-10-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World